• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

YEIDA के 54 प्रस्तावों से ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी

Writer D by Writer D
18/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
YEIDA

YEIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के सीएम योगी (CM Yogi) के सपने को धरातल पर उतारकर प्रदेश की उन्नति को प्रशस्त कर रहे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को यीडा की 85वीं बोर्ड बैठक में 54 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए गए, जो ग्रेटर नोएडा समेत समूचे यीडा अधिकृत क्षेत्र को भविष्य की जरूरतों के आधार पर विकसित करने के रोडमैप को प्रस्तुत करते हैं। यीडा (YEIDA) के अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पेश किए गए प्रस्तावों में सुरक्षा, पर्यटन, औद्योगिक निवेश, बिजली आपूर्ति, ग्रामीण विकास और भूखंडों के आवंटन से जुड़े अहम फैसले लिए गए।
ये निर्णय यमुना क्षेत्र में विकास को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं और मास्टर प्लान-2041 के उद्देश्यों को पूरा करने के हिसाब से निर्मित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा व आगरा के 1149 राजस्व गांव यीडा अधिकृत कुल क्षेत्र में आते हैं। इनमें से गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर मास्टरप्लान-2041 के अंतर्गत आते हैं। वहीं, अन्य 4 जिले प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में फेज-2 कहलाते हैं।

सुरक्षा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बोर्ड बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में 1000 वर्गमीटर भूमि पर एक नया पुलिस थाना बनाए जाने को मंजूरी दी गई। यह थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। वहीं, सेक्टर 22एफ और 23बी में रिक्रिएशनल ग्रीन क्षेत्रों के अंतर्गत गोल्फ कोर्स, जिमखाना क्लब, यमुना हाट जैसे पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना को स्वीकृति मिली। इसके अलावा किंगडम ऑफ ड्रीम्स, ओलंपिक विलेज, थीम पार्क, एविएशन म्यूजियम, ऑक्सफोर्ड गोल्ड रिजॉर्ट, दिल्ली हाट, कब्बन पार्क तथा दिल्ली जिमखाना क्लबजैसे बड़े प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित किए गए हैं, जिन्हें पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा और इनकी स्थापना के लिए नियम व शर्तों के प्रारूप को अंतिम रूप देने पर फोकस किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी फोकस

बैठक में अर्बन सेंटर के बाहर पड़ने वाले कृषि भूमि के उपयोग तथा ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में विकास के लिए मास्टर प्लान-2031 के फेज-2 (संपूर्ण क्षेत्र-रीजनल लेवल योजना) तैयार की गई है। इसमें ग्रामीण आबादी के 200 मीटर की त्रिज्या में रेजिडेंशियल, पब्लिक, इंस्टीट्यूशनल व आवश्यक कमर्शियल एक्टिविटी के संचालन के लिए भी एक फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।

औद्योगिक विस्तार व बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

बैठक में केंद्र सरकार के सहयोग से सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को मंजूरी दी गई, जिसके लिए 200 एकड़ भूमि चयनित की गई है। इसमें अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे डाटा सेंटर, हॉस्टल, स्किल डेवलपमेंट सेंटर आदि विकसित किए जाएंगे।

इसके अलावा, सेक्टर-18 और 32 में अग्निशमन केंद्र (फायर स्टेशन) की स्थापना के लिए लगभग 7485 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गई है। सेक्टर-29 में नेशनल एग्जीक्यूटिव एविएशन क्लस्टर (NAEC) के तहत 82 सदस्यों को भूखंड दिए गए हैं, जिनमें से 61 भूखंडों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।

OTS योजना, भूखंड विकास और इन्फॉर्मल सेक्टर को राहत

पहले चलाई गई OTS योजना से प्राधिकरण को करीब 551 करोड़ रुपये की आय हुई थी। ऐसे में, इसे फिर से 1 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक लागू किया जाएगा, ताकि डिफॉल्टरों को दोबारा मौका मिल सके और बकाया राशि जमा हो सके। इसके साथ ही, सेक्टर 16, 17, 18, 20 और 22D में इन्फॉर्मल सेक्टर के लिए 30 वर्गमीटर वाले लगभग 28,900 भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा 4288 भूखंडों की पहचान कर ली गई है। साथ ही, स्टील इंडस्ट्रियल क्लस्टर के लिए 2 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है, जिससे पावर इंटेंसिव इंडस्ट्रीज को बढ़ावा मिलेगा।

Tags: YEIDA
Previous Post

वैश्विक नगरीय व्यवस्थापन के जैसा हो नगरीय निकायों की व्यवस्था: एके शर्मा

Next Post

योगिनी एकादशी में करें ये उपाय, सभी पापों से मिल जाएगा छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: सीएम योगी

03/10/2026
IAS Transfer
उत्तर प्रदेश

यूपी में 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ समेत कई जिलों के अफसर बदले

03/10/2026
Main Slider

छात्रवृत्ति से खिले सपनों के पंख, योगी सरकार ने आसान की पढ़ाई की राह

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में यूपी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, ए.के. शर्मा ने दी बधाई

03/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 23 PCS अधिकारियों का तबादला

03/10/2026
Next Post
Yogini Ekadashi

योगिनी एकादशी में करें ये उपाय, सभी पापों से मिल जाएगा छुटकारा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

fraudsters

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

06/02/2022
Basavaraj Bommai

बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए सीएम, कल लेंगे पद की शपथ

27/07/2021

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड वायरल, आज लेंगे सात फेरे

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version