• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं : शाह

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के शिलान्यास कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि चार सालों के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया है।

2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से पहले पश्चिमी यूपी से लोग पलायन कर रहे थे। प्रदेश दंगा ग्रस्त था पर चार साल के शासन के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित हो चुका है। योगी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में जैसे ही चुनाव आते हैं नेता घर से निकल आते हैं और बयानबाजी करते हैं। ये नेता कोरोना के दौरान मुश्किलों से जूझती जनता की मदद नहीं करते। ये किसानों की मुश्किलों में काम नहीं आते लेकिन चुनाव आते ही बयानबाजी में लग जाते हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि विपक्ष के नेता एक बार फिर से 2022 में करारी हार के लिए मन बना लें। भाजपा यहां फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

अमित शाह ने फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास, CM योगी भी रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि पहले का यूपी मुझे ठीक तरह से याद है। यहां महिलाएं असुरक्षित थीं। दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं। प्रदेश में माफियाओं का राज था। आज 2021 में यूपी में खड़ा हूं तो गर्व से कहता हूं कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया। सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से जमीन पर उतारा गया है। योगी सरकार ने 44 योजनाओं को जमीन पर उतारने में सफलता पाई है जिससे प्रदेश की पहचान विकासशील राज्य की बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद यूपी में माफियाराज खत्म हुआ है। प्रदेश से जातिवाद खत्म हुआ है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के गरीब और कमजोर लोगों को मिल रहा है। भाजपा विकास के दम पर एक बार फिर यूपी में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की छवि बदलने का काम किया है। अब यहां गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। योगी सरकार किसी एक जाति या परिवार की नहीं प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम करती है।

Tags: amit shah in lucknowLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiUttar Pradesh News
Previous Post

पत्थरबाजी में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, सर्कुलर जारी

Next Post

उत्तर प्रदेश को दंगों का प्रदेश माना जाता था, अब माफियाओं में है डर का माहौल : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
Next Post
cm yogi

उत्तर प्रदेश को दंगों का प्रदेश माना जाता था, अब माफियाओं में है डर का माहौल : योगी

यह भी पढ़ें

महोबा के DSP ने लगाई जान बचाने की गुहार

यूपी: सीएम योगी से महोबा के DSP ने लगाई जान बचाने की गुहार, आडियो वायरल

07/10/2020

CM योगी ने यूपी चुनाव में रैलियों का लगाया डबल शतक, केशव मौर्य ने भी लगाया शतक

05/03/2022

एक ही बाइक पर सवार छह लोग हाईवे पर गिरे, चार लोगों को ट्रक ने रौंदा

15/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version