• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राम प्रधान के अच्छे काम को योगी सरकार देगी सम्मान

Writer D by Writer D
10/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। शासन स्तर से तय नौ मानकों पर ग्राम प्रधानों ने अच्छा काम किया तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government)  उन्हें सम्मानित करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करने के लिए पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत पिछले एक जून से हो चुकी है और ग्राम पंचायतें आगामी 10 अगस्त तक स्वमूल्यांकन करते हुए आवेदन कर सकती हैं।

सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए नौ थीम पर कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। आठ थीम गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, महिला हितैषी गांव पर 10.10 अंक जबकि सुशासन वाला गांव थीम पर 20 अंक तय किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन्हीं थीम पर वित्तीय वर्ष 2022.23 में किए गए कार्यों के आधार पर पंचायतों को पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्नावली भरनी होगी। यह एक तरह से पंचायतों का स्व मूल्यांकन होगा और ऐसी पंचायतें जो विगत दो वर्षों से लगातार पुरस्कार प्राप्त कर रही हैं वे इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगी।

योजना में पुरस्कृत किए जाने के लिये ग्राम पंचायतों के चयन के लिए गठित जनपद परफॉर्मेंस असेसमेंट समिति ;डीपीएसी में जिलाधिकारी अध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे जबकि समिति में मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि यह समिति पोर्टल पर ऑनलाइन भरी गई प्रश्नावली का परीक्षण व स्थलीय सत्यापन कर राज्य स्तरीय समिति को रिपोर्ट भेजेगी।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

जिला जज बन कर ठगने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Next Post

शनिदेव की पूजा में न करें ये गलतियां, वरना न्याय के देवता हो जाएंगे कुपित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
Shani Jayanti

शनिदेव की पूजा में न करें ये गलतियां, वरना न्याय के देवता हो जाएंगे कुपित

यह भी पढ़ें

AK Sharma

एटा में 28 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लिया लाभ: एके शर्मा

07/12/2023
Anandiben

मोटे अनाजों के लिये नई हरित क्रान्ति लाने की जरूरत : आनंदीबेन

14/06/2021

महाराष्‍ट्र : एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बनीं विधान परिषद की सदस्य, 12 सदस्य होंगे मनोनीत

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version