• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खादी की खूबसूरती को और निखारेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
20/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Khadi Department

Khadi Department

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्वदेशी, स्वावलंबन, स्वाभिमान और स्वरोजगार का प्रतीक। खूबियों एवं संभावनाओं से भरपूर खादी (Khadi) में योगी सरकार (Yogi Government) और निखार लाएगी। साथ ही इसकी रेंज भी बढ़ेगी। अब खादी सिर्फ कपड़ों तक ही सीमित नहीं रहेगा। खादी के कपड़ों के जरिए जूते, बैग, फैंसी पर्स आदि भी तैयार किए जाएंगे।

रही बात खादी के कपड़ों को आकर्षक लुक देकर इनकी खूबसूरती निखारने की तो इस काम में योगी सरकार देश के नामचीन फ़ैशन डिजाइनरों और इससे संबंधित निफ्ट जैसी संस्थाओं की मदद लेगी। इसके लिए सूत की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए खादी उत्पादन केंद्रों की तकनीक को आधुनिक बनाएगी। बड़े पैमाने पर सोलर चरखों का भी वितरण करेगी। जिनको चरखे दिए जाएंगे, उनको इसे चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कुल मिलाकर अगले पांच साल में विभाग ने पांच हजार सोलर चरखों के वितरण का लक्ष्य रखा है। इससे धागों की गुणवत्ता तो सुधरेगी ही उत्पादन भी बढ़ जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खादी के 14 सरकारी केंद्र हैं। इन केंद्रों के पुराने लूम की जगह नए सोलर लूम लगाए जाएंगे।

जल्द साकार होगा एक लाख से अधिक लोगों के अपने घर का सपना

सरकार ने इस बाबत अगले पांच साल के लिए मुकम्मल कार्य योजना भी तैयार की है। पिछले दिनों अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास सेक्टर के प्रस्तुतिकरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्ययोजना को देखा और जरूरी निर्देश भी दिए। कार्ययोजना के मुताबिक़ पंडित दीनदयाल खादी विपणन विकास सहायता योजना (एमडीए) के तहत अगले पांच वर्षों में 25 हजार कत्तीनों एवं बुनकरों को लाभान्वित किया जाएगा।

उम्मीद है कि सरकार के इन प्रयासों से खादी की मांग बढ़ेगी। मांग बढ़ाने के लिए खादी को फैशन के अनुरूप बनाने, रेंज बढ़ाने के साथ सरकार मार्केटिंग पर भी जोर देगी। इस क्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से जोड़ा जाएगा।

Tags: live hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

जल्द साकार होगा एक लाख से अधिक लोगों के अपने घर का सपना

Next Post

गुजरात में भी योगी की सुशासन की गूंज, भूपेंद्र पटेल ने की तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, DGP ने दिए सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Dr. Bhupesh Kumar Goyal appointed Vice-Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University.
उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

30/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए परकोलेशन टैंक बेहद जरूरी: केशव मौर्य

30/07/2026
30 snakelets found inside the house.
उत्तर प्रदेश

घर बना ‘नागलोक’! सिद्धार्थनगर में एक के बाद एक निकले 30 सपोले

30/07/2026
Next Post

गुजरात में भी योगी की सुशासन की गूंज, भूपेंद्र पटेल ने की तारीफ

यह भी पढ़ें

arrested

15 किलो गांजे के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

09/06/2022
pm modi, dhami

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी बधाई

03/06/2022
Twitter's blue bird got a new owner

भारत में ट्विटर के दो दफ्तरों पर लगा ताला, घर से काम करेंगे कर्मचारी

17/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version