• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौ सुरक्षा के नाम पर योगी सरकार दिखावा करती : लल्लू

Writer D by Writer D
31/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार के गौ प्रेम को दिखावा करार देते हुये कहा कि सरकारी गौशालाओं में चारे-पानी और रखरखाव के अभाव में सैंकड़ों गौवंशी अपनी जान गंवा रहे हैं।

श्री लल्लू ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सरकार के संरक्षण में संचालित गौशालाओं में भूख प्यास और ठंड से बेहाल सैकड़ों की संख्या में गौ दम तोड़ रही हैं वहीं बीमार गौ को जंगली जानवर व कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे हैं। यह योगी सरकार के गाय प्रेम के ढोंग को उजागर कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि इसी पीड़ा को लेकर तथा बुन्देलखण्ड में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 26 दिसम्बर को ललितपुर से चित्रकूट तक की पदयात्रा शुरू की थी जिसे योगी सरकार ने रोक कर अलोकतांत्रिक तरीके से उन्हे और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें लखनऊ लाकर उनके आवास पर नजरबन्द कर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया।

अवैध संबंध के शक में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

कांग्रेस कार्यकर्ता और बुन्देलखण्ड की जनता ने उसी भावना और संवेदना के साथ ललितपुर, झांसी, उरई, हमीरपुर और आज गाय की सुरक्षा और किसानों की समस्याओं को लेकर महोबा में पदयात्रा निकाल रहे थे जिसे योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने बर्बर लाठीचार्ज कर सैंकड़ों कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सवाल किया कि आखिर में गौ माता की सुरक्षा और परेशान हाल किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने पर योगी सरकार अपना आपा क्यों खो देती है जबकि गौ सुरक्षा के नाम पर सरकार दिखावा करती रहती है। वहीं हर तरह से परेशान हाल किसान अन्यायपूर्ण शासन और उपेक्षा के चलते अपनी समस्याओं से त्रस्त है। लाख घोषणा के बाद न ही वर्षों से बकाये गन्ना मूल्य का भुगतान हो पा रहा है, न किसानों की धान खरीद सुनिश्चित हो पा रही है।

मां की नृशंस हत्या करने के बाद हत्यारा बेटा बोला- स्वर्गीय पिता ने सपने में कहा था….

श्री लल्लू ने कहा कि कांग्रेस किसानों और गायों को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक पार्टी संघर्ष करती रहेगी।

Tags: ajay kumar lallucongressup news
Previous Post

ऑनर किलिंग: पहले शादी की सहमति देकर बुलाया, फिर प्रेमी जोड़े को गोलीयों से भूना

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

गढ़फुलझर नानकसागर बनेगा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

15/03/2026
CM Dhami
Main Slider

कांग्रेस के दौर में खनन माफिया की जेब में जाता था राज्य का पैसा: सीएम धामी

15/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनसेवा में लापरवाही बर्दाश नहीं: ऊर्जा मंत्री

15/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

‘सरस महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब: उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया करोड़ों का चेक

15/03/2026
CM Yogi took a selfie with the child
Main Slider

… और पूरी हो गई स्कूली बच्चे की इच्छा

15/03/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

यह भी पढ़ें

UPSESSB

पदस्थापन की मांग को लेकर UPSESSB के बार चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन

04/11/2020
Arrested

हत्यारोपित पिता बोला- साहब मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मार देता

14/04/2022
World Bank President Ajay Banga

छोटे किसान ही उत्तर प्रदेश के असली सोना : अजय बंगा

09/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version