• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमृत 1.0 में योजनाओं को तेजी से पूर्ण कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
17/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Amrit 1.0

Amrit 1.0

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक घर तक जल की आपूर्ति और सीवरेज की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किए गए अमृत मिशन 1.0 (Amrit 1.0) के अंतर्गत योगी सरकार तेजी से कार्यों को पूर्ण कर रही है। 13 मार्च 2023 तक योगी सरकार ने कुल 262 प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट कर लिया है। इन प्रोजेक्ट्स की कुल कॉस्ट 5816.55 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष सरकार ने 5257.09 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया है। इसके अंतर्गत वाटर और सीवरेज के 229 प्रोजेक्ट्स, जबकि एफएसटीपी के 33 प्रोजेक्ट्स पूर्ण किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मिशन के तहत कुल 331 प्रोजेक्ट्स चला जा रहे थे, जिसमें 279 प्रोजेक्ट्स वाटर सप्लाई एवं सीवरेज से जुड़े हैं, वहीं 52 एफएसटीपी से संबंधित हैं। इन सभी प्रोजेक्ट्स की कुल टेंडर कॉस्ट जीएसटी समेत 10941 करोड़ है, जिसमें 8331.64 करोड़ की राशि जारी भी की जा चुकी है।

69 स्कीम्स पर जारी है कार्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कुल 69 स्कीम्स पर कार्य चल रहा है। इनमें 50 स्कीम्स वाटर सप्लाई एवं सीवरेज से संबंधित हैं जबकि 19 एफएसटीपी से संबंधित हैं। इनकी जीएसटी समेत टोटल टेंडर कॉस्ट 5124.78 करोड़ रुपए है, जबकि 3074.55 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। वाटर सप्लाई और सीवरेज से जुड़े कंप्लीट प्रोजेक्ट की बात करें तो सीवरेज से संबंधित 3263.87 करोड़ की 79 स्कीम्स पूर्ण की गई हैं तो वहीं वाटर सप्लाई से संबंधित 2429.81 करोड़ की 150 स्कीम्स पर कार्य पूरा हो गया है।

गाजियाबाद में सबसे ज्यादा स्कीम्स पूरी

अगर वाटर सप्लाई और सीवरेज से संबंधित पूर्ण हुई स्कीम्स को जोनवाइज देखें तो गाजियाबाद जोन में सबसे ज्यादा 61 स्कीम्स का काम पूरा हो चुका है। वहीं, लखनऊ जोन में 46, प्रयागराज और आगरा में 36-36 जबकि गोरखपुर में 28 और कानपुर में 22 स्कीम्स का कार्य पूरा हो चुका है। इस तरह कुल 229 स्कीम्स का काम 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तो 11 स्कीम्स ऐसी हैं जिनमें 90 प्रतिशत, 17 में 75-90 प्रतिशत, 13 में 50-75 प्रतिशत, 8 में 25 से 50 प्रतिशत काम हो चुका है। महज एक स्कीम ही है जिसमें 0 से 25 प्रतिशत के बीच काम हुआ है।

हाउसहोल्ड कनेक्शंस में भी तेजी

हाउसहोल्ड कनेक्शंस की बात करें तो वाटर सप्लाई के अंतर्गत कुल 9.2 लाख का टारगेट था। इसके सापेक्ष 8.7 लाख हाउसहोल्ड कनेक्शन कंप्लीट हो गए हैं, जबकि महज 50 हजार कनेक्शन ही अभी पेंडिंग है। इसी तरह सीवरेज हाउसहोल्ड कनेक्शन की बात करें तो 10.6 लाख के टारगेट के सापेक्ष 7.5 लाख कनेक्शन किए जा चुके हैं और 3.1 लाख अभी फिलहाल पेंडिंग हैं जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है।

Tags: Amrit 1.0Yogi News
Previous Post

उप्र पुलिस महानिदेशक की रेस में पांच आईपीएस अफसर

Next Post

सीएम योगी की डिजिटल क्रांति से जुड़ रहे युवा आंत्रप्रेन्योर

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
PM Modi and Shinzo Abe
उत्तर प्रदेश

PM मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
Digital India

सीएम योगी की डिजिटल क्रांति से जुड़ रहे युवा आंत्रप्रेन्योर

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

कंगना रनौत को बर्थडे पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इस अंदाज में किया विश

23/03/2021
Boiler Explosion

टायर गलाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो की मौत, तीन घायल

27/02/2024
CM Yogi

प्रदेश की बेटियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाएगी योगी सरकार

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version