• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने पीएम मोदी से कहा ‘कुछ स्वार्थी तत्व अफवाह फैलाने का कर रहे कुत्सित प्रयास’

Writer D by Writer D
19/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
modi-yogi

modi-yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति तथा कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि कुछ स्वार्थी तत्व यह अफवाह फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं कि निजी प्रयोगशालाएं कोविड जांच नहीं कर रहीं। जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। प्रदेश में अभी तक लगभग 17 लाख कोविड टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं द्वारा किये गए हैं। इनमें 8,84,330 आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट, 3,18,278 ट्रू नैट टेस्ट तथा 4,98,372 रैपिड एंटीजन टेस्ट निजी लैब्स में किये जा चुके हैं।

राज्य सरकार द्वारा निजी लैब की क्षमता के अनुरूप टेस्टिंग कार्य कराया जा रहा है। इसके बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार कार्यवाही करेगी।

पूर्व राज्यपाल राम नाइक के कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत कराया कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए आईसीयू बेड्स की उपलब्धता के साथ-साथ ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति, ट्रैक और ट्रेस करते हुए व्यापक टेस्टिंग की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्रदेश में निजी प्रयोगशालाओं द्वारा आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट किए जाने के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी प्राप्त की। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 104 निजी प्रयोगशालाएं तथा 125 सार्वजनिक क्षेत्र की प्रयोगशालाएं कोविड टेस्ट कार्य में संलग्न हैं। इस संदर्भ में अब तक कुल 03 करोड़ 84 लाख से अधिक कोविड टेस्ट हो चुके हैं। 18 अप्रैल, 2021 को निजी प्रयोगशालाओं द्वारा लगभग 19 हजार से अधिक आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट किए गए हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन ने सीएम योगी से फोन पर स्वास्थ्य की ली जानकारी

उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जनपद में निजी प्रयोगशालाओं की आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें और इस क्षमता वृद्धि का पूरा उपयोग भी करें।

यह भी निर्णय लिया है कि यदि निजी प्रयोगशालाओं के पास आर0टी0पी0सी0आर0 जांच के लिए पर्याप्त संख्या में सैम्पल उपलब्ध नहीं हैं तो जिला प्रशासन सरकारी संस्थाओं द्वारा संकलित सैम्पल आर0टी0पी0सी0आर0 जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं को भेजे। इसके लिए 500 रुपये प्रति सैम्पल की दर से निजी प्रयोगशालाओं को भुगतान किया जाएगा। इस सम्बन्ध में समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया जा चुका है।

Tags: cm yogifuture group newspm modi
Previous Post

C O ने लिया इंडोनेपाल बॉर्डर ककरहवा का जायजा

Next Post

नौसेना ने अरब सागर में बरामद की 3 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Next Post
drugs recovered

नौसेना ने अरब सागर में बरामद की 3 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स

यह भी पढ़ें

Kailash Gehlot

सिसोदिया का वित्त मंत्रालय कैलाश गहलोत को सौंपा, राजकुमार आनंद संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय

28/02/2023
बधाई दो

‘बधाई हो’ के सुपरहिट होने के बाद ‘बधाई दो’ बारी, जनवरी में शुरू होगी शूटिंग

18/10/2020
anil ambani

मुश्किलों में घिरे अनिल अंबानी, ED ने मनी लॉन्डरिंग के तहत दर्ज किया नया केस

10/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version