• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 68 बेसिक स्कूलों को वितरित करेंगे एलईडी टीवी व गणित, अंग्रेजी किट

Writer D by Writer D
03/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) गोरखपुर में स्थित चरगांवा ब्लॉक के चयनित स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए एलईडी टीवी व तकनीकीपूर्ण गणित व अंग्रेजी के टीएलएम, टीचिंग लर्निंग मैटेरियल, किट का वितरण कल मंगलवार को करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि योगी सरकार (Yogi Government) में बेसिक शिक्षा परिषद की पाठशाला को अब स्मार्टशाला के नाम से जाना जायेगा। दशकों तक पिछड़े और संसाधनविहीन मान लिए गए सरकारी प्राइमरी स्कूल आधुनिक तकनीकी संसाधनों से परिपूर्ण कर स्मार्ट बनाए जा रहे हैं। गोरखपुर में पहले चरण में नगर क्षेत्र के 58 बेसिक स्कूल स्मार्ट हो चुके हैं।

इस कड़ी में गोरखपुर के चरगांवा ब्लॉक के 68 स्कूल और जुड़ने जा रहे हैं। इसका नारा दिया गया है स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट ब्लॉक। चरगांवा ब्लॉक के चयनित इन स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए एलईडी टीवी व तकनीकीपूर्ण गणित व अंग्रेजी के टीएलएम ;टीचिंग लर्निंग मैटेरियल किट का वितरण मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) करेंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को स्मार्टशाला या स्मार्ट स्कूल बनाने में सरकार तो भरपूर प्रयास कर ही रही है और सम्पर्क फाउंडेशन ने भी हाथ बढ़ाया है। संपर्क फाउंडेशन द्वारा पाठशाला को स्मार्टशाला बनाने के लिए एलईडी तथा अंग्रेजी व गणित किट उपलब्ध कराया जा रहा है।

कला से सही व सकारात्मक दिशा में चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है: सीएम योगी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के 58 स्कूल पहले ही स्मार्ट हो चुके हैं। पहले चरण में नगर क्षेत्र के विद्यालयों में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया था। बाद में इसे धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी लागू करने की योजना थी, जिसके तहत चरगांवा ब्लाक को चयनित किया गया है। इस ब्लॉक में शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक संसाधनों से लैस करने के लिए 68 प्राइमरी स्कूल स्मार्ट बनेंगे। स्मार्ट स्कूल स्मार्ट टीवी.. अभियान के तहत होने वाले इस कार्य से न सिर्फ स्कूलों में पठन.पाठन का माहौल बनेगा बल्कि शिक्षक इस तकनीक के जरिये बच्चों के अधिगम स्तर में बेहतर सुधार कर सकेंगे।

सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक विवेक जायसवाल के मुताबिक स्कूलों के तकनीकी संसाधनों से लैस हो जाने से निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में काफी मदद मिलेगी। विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए किट का प्रयोग कैसे करना है इसको लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है ताकि वह बच्चों के पठन.पाठन को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। स्कूलों को स्मार्ट बनाने के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संपर्क फाउंडेशन पीपीटी के माध्यम से इसके उद्देश्य, लक्ष्य और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी देगा जिससे शिक्षक इन संसाधनों का बच्चों को पढ़ाने में बेहतर उपयोग कर सकें।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

लुसाने डायमंड लीग में पूरी तरह फिट नहीं था: नीरज

Next Post

कानून का राज सुशासन की पहली शर्त: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

कानून का राज सुशासन की पहली शर्त: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Dismissed

तेल के खेल में चौकी इंचार्ज को छोड़कर पूरी पुलिस चौकी निलंबित

19/09/2021
Terrorists

सुरक्षाबलों ने हिजबुल के शीर्ष कमांडर निसार खांडे को किया ढेर, सेना के तीन जवान समेत 4 घायल

04/06/2022
Nag Panchami

इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

23/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version