• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन तरीकों से मिलेगी पसीने की बदबू से राहत

Writer D by Writer D
12/04/2023
in फैशन/शैली
0
bad odour

bad odour

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम में बदलाव होने लगा हैं और धूप अपना असर दिखाने लगी हैं। इस बढ़ते तापमान की वजह से पसीना भी बहुत आता हैं जो शरीर की दुर्गंध (Bad Odour) का कारण बनता हैं। ऐसे में कई लोग परफ्यूम और डियो की मदद लेते हैं लेकिन यह कुछ समय तक ही कारगर साबित होता हैं। ऐसे में शर्मिंदगी से बचने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीकों की मदद ली जा सकती हैं और पसीने की बदबू (Bad Odour) से राहत पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

​टमाटर का रस

टमाटर का एसिडिक नेचर स्‍किन पर मौजूद बैक्टीरिया को मारता है और ज्‍यादा पसीना आने से रोकता है। 1 बाल्‍टी गरम पानी में 2 कप टमाटर का रस डाल कर उससे अपने शरीर के उन हिस्‍सों को धोएं जहां ज्‍यादा पसीना आता है। ऐसा कम से कम हफ्ते में 3 से 4 बार करें।

​नींबू का रस

नींबू की अम्लीय प्रकृति हमारे शरीर के पीएच को कम करती है जिससे बैक्टीरिया का हमारी त्वचा पर टिकना मुश्किल हो जाता है। इसे इस्‍तेमाल करने के लिए नींबू को दो हिस्सों में काटें और सीधे इसे अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इसे पूरी तरह सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी स्‍किन संवेदनशील है तो इसे पानी की कुछ बूंदों के साथ मिक्‍स कर के लगा सकते हैं। ऐसा आपको दिन में रोज करना है।

​बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्‍तेमाल न सिर्फ केक बनाने में बल्‍कि पसीने की बदबू को भी दूर करने में किया जा सकता है। इसे प्रयोग करने के लिए 1 चम्‍मच बेकिंग सोडा को ताजे नींबू के रस में मिला कर पसीने वाली जगह पर लगाएं। फिर जब यह सूख जाए तब नहा लें।

​टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो स्‍किन पर मौजूद बैक्टीरिया को दूर कर के दुर्गंध पैदा होने से रोकता है। 2 चम्‍मच पानी में टी ट्री ऑयल की 2 बूंद मिला कर अपने अंडरआर्म्स और अन्य क्षेत्रों पर लगाएं। असरदार रिजल्‍ट पाने के लिए ऐसा रोज करें।

नारियल का तेल

कोकोनट वर्जिन ऑयल शरीर से बदबू हटाने में असरदार होता है। इसमें lauric acid पाया जाता है जो पसीना पैदा करने वाले बैक्टिरिया को खत्म करता है। रात को सोने से पहले शरीर के उन हिस्सों पर नारियल तेल लगा कर हल्की मसाज करें जहां दुर्गंध (Bad Odour) आती है।

Tags: Beauty tipsbeauty tips in hindiHOME REMEDIESreducing body odorघरेलू उपायब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्स हिंदी में
Previous Post

डिप्रेशन से इस तरह उभारें खुद को

Next Post

तेजी से बढ़ने लगेंगे आपके नाखून, आज़माएँ ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugar
फैशन/शैली

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

06/05/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल ने छीन ली है आपके चेहरे की खूबसूरती, ऐसे करें इन्हें दूर

06/05/2026
Roasted Tomato and Herb Soup
फैशन/शैली

हेल्थ के लिए बेस्ट है रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप, नोट करें रेसिपी

06/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
Next Post
nails

तेजी से बढ़ने लगेंगे आपके नाखून, आज़माएँ ये टिप्स

यह भी पढ़ें

Anandi Ben

आयुष विवि के रूप में पूर्वांचल में शुरू हो रहा आयुर्वेद का बड़ा सेंटर : राज्यपाल

01/07/2025

भारत : इशांत शर्मा टेस्ट शतक पूरा करने वाले बनेंगे 11वें खिलाड़ी

21/02/2021
Mahindra की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार XEV 9S हुई लॉन्च; फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

Mahindra XEV 9S लॉन्च: कंपनी की सबसे प्रीमियम EV के दमदार फीचर्स

28/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version