• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या आपके नाखून भी पड़ जाते है काले, तो ये है उसकी वजह

Writer D by Writer D
03/06/2026
in फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाखून (Nails) हमारे शरीर का वो हिस्सा हैं जिस पर हममें से कुछ लोग तो बहुत ध्यान देते हैं और हममें से कुछ इनके बारे में सोचते ही नहीं हैं। आप उनमें से हो सकते हैं जिन्हें नाखून गैर जरूरी लगते हैं, लेकिन सही मायनों में ये शरीर का आईना कहे जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किडनी या लिवर की कोई बीमारी शुरू होती है तो नाखूनों का रंग बदल जाता है। अगर शरीर में किसी तरह के विटामिन और मिनरल की कमी महसूस होती है तो नाखून पतले हो जाते हैं और बार-बार टूटते हैं।

नाखूनों (Nails) की खास बात ये है कि आने वाली बीमारी का संकेत इनसे मिलने लगता है, लेकिन कई बार आपके नाखून पीले दिखते हैं, कई बार काले और कई बार इनमें नीला सा रंग दिखता है, क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? लिवर की बीमारी होती है तो ये पीले दिखते हैं, किडनी में ज्यादा सफेद लेकिन अगर सिर्फ काले की बात करें तो नाखूनों (Nails) के काले पड़ने के कई कारण हो सकते हैं।

तो चलिए आज खासतौर पर नाखूनों की बात करते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर इनसे क्या फर्क पड़ता है।

क्यों नीले या काले हो जाते हैं नाखून (Nails)?

नाखूनों के नीले होने का कोई एक कारण भी हो सकता है और इसके कई कारण हो सकते हैं। इनके बारे में एक-एक करके बात करते हैं।

किसी चोट के कारण:

नाखूनों के नीले या काले होने का सबसे आम कारण है किसी तरह की चोट का लगना। दरअसल, स्किन में बाकी किसी भी जगह चोट लगती है तो वो खून बहने से ठीक हो जाती है, लेकिन नाखूनों में चोट लगने पर खून वहीं जमा हो जाता है। यही कारण है कि नाखूनों के अंदर खून जमने से ये काले पड़ने लगते हैं।

black nails

किसी बीमारी की वजह से:

नाखूनों के रंग में बदलाव कई कारणों से होता है। इसमें से एक है बीमारी। जैसा कि हमने पहले बताया कि किडनी और लिवर की बीमारी के कारण नाखूनों का रंग बदलने लगता है। ऐसे ही कैंसर, किसी दवा के रिएक्शन, दिल की बीमारी, हाई ब्लड शुगर आदि के साथ भी होता है।

इनग्रोन नाखूनों की वजह से:

गलत तरीके से नाखूनों की ट्रिमिंग करने के कारण, किसी तरह का इन्फेक्शन, जरूरत से ज्यादा टाइट जूते पहनना आदि इनग्रोन नाखूनों का कारण बन जाते हैं। ऐसे में नाखून या तो पहले से मौजूद नाखून के नीचे उगता है या फिर आस-पास की स्किन पर उगने लगता है। ये सूजन, कलर में बदलाव, इन्फेक्शन, दर्द आदि का कारण बनता है।

किसी कारण से नाखून स्किन से अलग हो गया हो:

ऐसा भी किसी चोट या एक्सीडेंट के कारण हो सकता है और नाखून अपनी जगह से अगर अलग हो जाए तो वो आसानी से नहीं उगते। ऐसे में फिर उन्हें उगाने के लिए काफी समय इंतज़ार करना होता है। ये उखड़ा हुआ नाखून काला पड़ने लगता है।

nail and black reasons

किसी तरह के एलर्जिक रिएक्शन के कारण:

नाखून का काला पड़ना किसी फंगल नेल इन्फेक्शन का किसी तरह की स्किन एलर्जी के कारण भी हो सकता है। फुट फंगस बढ़ने और गलत तरीके का पेडिक्योर करवाने से भी नाखून नीले पड़ सकते हैं।

स्किन ग्रोथ के कारण:

किसी तरह की स्किन ग्रोथ जैसे नाखूनों के पास कोई मस्सा हो रहा है, कोई सिस्ट हो रही है, किसी तरह का मस्सा हो रहा है या फिर सोराइसिस और एक्जिमा जैसी कोई समस्या हो रही है।

खराब फिटिंग के जूते पहनने के कारण:

अगर आप बहुत ज्यादा टाइट फिटिंग के जूते पहनने की कोशिश करते हैं तो ये बहुत ज्यादा परेशानी वाली स्थिति होगी। ये नाखूनों में लगातार प्रेशर बनाकर रखता है और इससे नाखून का रंग बदलने लगता है और पैरों में तकलीफ भी होने लगती है।

अगर नाखूनों का रंग बदल रहा है तो क्या करें? 

अब बात करते हैं उन टिप्स की जो नाखूनों को काला होने से बचा सकती हैं-

>> बहुत ज्यादा टाइट जूते पहनने से बचें।

>> अगर आप हील्स पहनती हैं तो आप बीच-बीच में इन्हें उतारती रहें। लगातार कई दिनों तक स्टेलाटोज जैसे प्वाइंट वाले जूते न पहनें।

>> अगर आपको काफी परेशानी हो रही है और ऐसा लगता है कि नाखूनों में कोई समस्या है तो डॉक्टर से बात करें।

>> अगर बिना चोट के भी नाखून काले हो रहे हैं तो स्किन इन्फेक्शन के बारे में जरूर बात करें।

>> किसी भी अनहाइजीनिक जगह से मेनिक्योर या पेडिक्योर करवाने की कोशिश न करें।

>> अगर कोई चोट लगी है तो डॉक्टर से जरूर बात करें। कई बार नाखूनों की चोट काफी परेशान कर सकती है।

>> अगर आपको लगता है कि नाखून काफी सख्त हो गया है या उसके आस-पास की स्किन काफी सख्त हो गई है तो कोशिश करें कि आप डॉक्टर से संपर्क कर लें। हो सकता है कि आपके पैर के आस-पास कोई सिस्ट बन रही हो।

>> नाखून चबाने की आदत से दूर रहें ये आदत आपको परेशान कर सकती है।

Tags: health tipsnails problems
Previous Post

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

Next Post

डिनर में ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर ये डिश, देखें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Next Post
Soya Chaap Curry

डिनर में ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर ये डिश, देखें रेसिपी

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

60 साल के हुए सीएम विष्णु साय, आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ मनाएंगे जन्मदिन

21/02/2024
3 planets will transit

30 नवंबर राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगी व्यापार में सफलता, धन का होगा आगमन

30/11/2022
VC Vinay Pathak

कुलपति विनय पाठक के खिलाफ CBI कर सकती है जांच, यूपी सरकार ने केंद्र से की सिफ़ारिश

31/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version