• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राम प्रधान के कमरे में गोली मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के रायबरेली में गुरुवार देर शाम हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव लहूलुहान हालत में प्रधान के ऑफिस में मिला है। ग्रामीणों से सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थलीय निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी शुभम (20) पुत्र भगौती प्रसाद रोज की तरह दुकान पर गया हुआ था। शाम काफी होने पर जब वो नहीं पहुंचा तो घर से लोग उसकी खोज खबर के लिए निकले। पता चला की शुभम को उसके साथ ही रहने वाले राजवीर ने गोली मार दी है जिससे उसकी मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उसी समय पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर राजवीर की तलाश शुरू कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हरचंदपुर-महाराजगंज रोड पर गढ़ी गांव है। गांव में प्रधान लक्ष्मीकांत का आवास है। उस आवास में उनके साथ रहने वाला युवक शुभम और राजवीर लोध रहा करते थे। उस आवास पर दो गॉर्ड थे जिनके पास अपनी लाइसेंसी बंदूके थी, गॉर्ड बंदूके यही छोड़कर चले जाते थे। आवास पर शुभम और राजवीर में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और राजवीर ने उसी बंदूक से गोली मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चलती बस में गोली चलने से CRPF जवान की मौत, जानें पूरा मामला

उधर, घटना के समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में गॉर्ड की रखी दोनो बंदूके प्रधान के आवास पर मौजूद राजवीर व गांव का एक अन्य युवक हाथों में लेकर निशाना ले रहे हैं. वीडियो में मृतक शुभम की आवाज आ रही है कि चलाना नहीं बंदूक लोड है। लेकिन चंद मिनट में ही बंदूक का ट्रिगर दब गया और सामने मौजूद शुभम की जान चली गई।

Tags: crime newsmurderraibarelliy news
Previous Post

देखिए कितना आलीशान है अमेरिका का होटल जहां ठहरे है PM मोदी

Next Post

अयोध्या के वैदिक और पौराणिक स्वरूप को बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post

अयोध्या के वैदिक और पौराणिक स्वरूप को बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : योगी

यह भी पढ़ें

new gst rate

महंगाई का चाबुक! इन चीजों पर आज से नई GST रेट, जानें क्या हुआ सस्ता-क्या महंगा

18/07/2022
Tejasvi Yadav

19 लाख बेरोजगारों को एक माह में रोजगार नहीं मिला तो होगा जन आंदोलन : तेजस्वी

24/11/2020
Maulana Shahabuddin Razvi got angry on Mohammed Shami

मोहम्मद शमी ने गुनाह किया…, जानें क्रिकेटर पर क्यों भड़के बरेली के मौलाना

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version