• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 13 पीसीएस और 12 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर

Writer D by Writer D
01/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले (Transfer) के क्रम को जारी रखते हुए शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस और 12 एडिशनल एसपी का तबादला किया है। इससे पहले पांच आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे।

शासन ने जिन पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण (Transfer) किए हैं, उनमें राकेश सिंह को एडीएम वित्त बाराबंकी से एडीएम प्रशासन रायबरेली बनाया गया है। अरुण कुमार सिंह ओएसडी एलडीए से एडीएम वित्त बाराबंकी, शमशाद हुसैन को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर से अपर आयुक्त मेरठ, शैलेंद्र मिश्रा को एडीएम वित्त भदोही से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

इसी तरह वीरेंद्र मौर्य को सिटी मजिस्ट्रेट जालौन से एडीएम वित्त भदोही, रामप्रकाश को एसडीएम आगरा से सिटी मजिस्ट्रेट जालौन, अनूप कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी आगरा, मंगलेश दुबे को एसडीएम बलरामपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर, देवेंद्र प्रताप सिंह को अपर आयुक्त सहारनपुर से एडीएम वित्त बलिया।

जयनाथ को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गोंडा से उप निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय लखनऊ, महेश प्रकाश को एसडीएम अम्बेडकरनगर से सीआरओ गोंडा बनाया गया है। नीता यादव को सीआरओ बस्ती से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को एसडीएम बहराइच से सीआरओ बस्ती बनाया गया है।

12 एडिशनल एसपी का स्थानांतरण

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक, प्रज्ञा मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया है। राहुल रूसिया को आजमगढ़ से अभिसूचना मुख्यालय, ज्ञानवती तिवारी को क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी से स्टॉफ ऑफिसर, निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान, सत्यम को सतर्कता अधिष्ठान से महोबा।

पांच आईएएस का स्थानांतरण, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं DM बांदा

डॉ. मनोज कुमार को उप सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी, डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को एसटीएफ से बुलंदशहर, कमलेश बहादुर को बुलंदशहर से यातायाता एवं प्रोटोकॉल अयोध्या, अरूण कुमार दीक्षित को पुलिस मुख्यालय से आजमगढ़ भेजा गया है।

यूपी निकाय चुनाव से पहले 30 PPS अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

इसी तरह वीरेन्द्र कुमार प्रथम को स्टॉफ ऑफिसर, एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से गाजियाबाद का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह राजेन्द्र कुमार गौतम को महोबा जिले से स्टॉफ ऑफिसर, एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन भेजा गया है। श्याम देव को गोरखपुर भेजा गया है। उनका ट्रांसफर सीतापुर पीटीसी किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे संशोधित करना पड़ा।

Tags: 12 ASP transferLucknow News
Previous Post

सीएम योगी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Next Post

योगी सरकार ने एमएलसी के लिए भेजे छह नाम, एक मुस्लिम प्रत्याशी भी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
MLC

योगी सरकार ने एमएलसी के लिए भेजे छह नाम, एक मुस्लिम प्रत्याशी भी

यह भी पढ़ें

Ketu

इस दिन केतू बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

18/04/2025
CM Yogi

मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन: योगी

09/12/2023
Two youths from Uttar Pradesh died in the Russia-Ukraine war.

रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुए यूपी के दो लाल, 2 साल बाद ताबूत में आया कंकाल

12/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version