• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
01/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi launched Sanchari Rog Niyantaran Abhiyan

CM Yogi launched Sanchari Rog Niyantaran Abhiyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शनिवार को लोकभवन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Sanchari Rog Niyantaran Abhiyan) का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Sanchari Rog Niyantaran Abhiyan) में सबको लगकर कार्य करना है। पिछले छह साल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। भाजपा सरकार में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमलोग संचारी रोग अभियान (Sanchari Rog Niyantaran Abhiyan) की शुरुआत कर रहे हैं। प्रदेश में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इस दौरान प्रदेशवासियों को वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व लू आदि से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पांच करोड़ परिवारों तक सीधे सम्वाद स्थापित किया जायेगा। आशा वर्कर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जागरूक करेंगी।

17 अप्रैल से चलेगा दस्तक अभियान (Dastak Abhiyan)

संयुक्त निदेशक, वीबीडी डॉ. विकास सिंघल ने बताया कि 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी प्रदेश में संचालित किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा संबंधित विभागों के सहयोग से दस्तक अभियान के तहत संचारी रोग के मरीजों की चिन्हित कर उपचार के लिए सहयोगात्मक कार्य करने की ज़िम्मेदारी दी गई है।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सफाई के साथ लारवारोधी गतिविधियां और फागिंग भी कराई जाएगी। इस अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान आशा संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका में घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाएंगी।

यूपी को शत प्रतिशत साक्षर बनाएंगे: सीएम योगी

डॉ. विकास सिंघल ने बताया कि कालाज़ार से प्रभावित गांवों में शत-प्रतिशत आवासों को पक्का और बालू मक्खी प्रतिरोधी बनाया जाएगा। फाइलेरिया से प्रभावित गांवों में माइक्रोफाइलेरिया की दर शून्य के तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक परीक्षण किया जाएगा। हाथी पांव या लिम्फेडेमा के रोगियों को स्व-देखभाल के लिए एमएमडीपी किट वितरित की जाएगी और हाइड्रोसील के शत-प्रतिशल रोगियों की सर्जरी सुनिश्चित की जाएगी।

Tags: cm yogidastak abhiyanLucknow Newssanchari rog niyantaran abhiyan
Previous Post

यूपी को शत प्रतिशत साक्षर बनाएंगे: सीएम योगी

Next Post

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 13 पीसीएस और 12 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
Next Post
Transfer

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 13 पीसीएस और 12 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

Building Collapse

निर्माणाधीन इमारत ढहने से 3 की मौत, रेस्क्यू जारी

22/10/2024
Rape

छुट्टी पर आए शिक्षक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

30/03/2021
Dead Body

दस साल की किशोरी का खेत में मिला शव

04/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version