• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में CRPF के 2 जवान घायल, सर्च अभियान तेज

Writer D by Writer D
30/09/2021
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Explosion

Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी बम ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट की चपेट में सीआरपीएफ के 2 जवान आ गए हैं

। मोदक पाल थाना क्षेत्र के हल्बा पारा में सीआरपीएफ के जवान रोड ओपनिग के लिए निकले थे। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में जवान बालकिशन और सनी दुल इस्लाम घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। बीजापुर एएसपी पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि की है। आईईडी ब्लास्ट के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। जवानों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के चिनाकोडपाल और मुरकीनार के बीच प्रेशर आई ई डी में ब्लास्ट होने से सी आर पी एफ के दो जवान जख्मी हो गए। बीजापुर जिले के एडिशनल एस पी पंकज शुक्ला के मुताबिक सी आर पी एफ 170 बटालियन की ई कंपनी पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी बीच माओवादियों के द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में दो जवान आ गए।

नरम पड़े सिद्धू के तेवर, सीएम चन्नी से मिलने को हुए तैयार

एएसपी शुक्ला ने बताया कि घायल जवान कॉन्स्टेबल बालकृष्ण और सनी दुल इस्लाम को बीजापुर जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो घायलों का इलाज जारी है। उधर घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम दल बल के साथ पहुंच गई है। इलाके में सर्चिंग तेज है।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक ली थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा पर नकेल कसने का दावा किया गया था। इन दावों के बीच नक्सलियों ने आज फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। राहत की बात है कि इस वारदात में सुरक्षा बल के जवानों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Tags: bijapur newsChattisgarh NewsCRPFied blast">National newsnaxalites attackednaxalites news
Previous Post

बलबीर गिरि संभालेंगे बाघंबरी मठ की गद्दी, औपचारिक हुई घोषणा

Next Post

शाह के बाद NSA डोभाल से मिले कैप्टन, सियासी गलियारे में अटकले तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
captain-ajit-doval

शाह के बाद NSA डोभाल से मिले कैप्टन, सियासी गलियारे में अटकले तेज

यह भी पढ़ें

UP Board result

CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 99.04% प्रतिशत स्टूडेंट पास

03/08/2021
White Hair

असमय सफेद बालों से है परेशान, इस तरह करें इस पत्ती का प्रयोग

13/09/2025
Amit Shah

स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ने मजबूत किया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : अमित शाह

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version