• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंक का पर्याय बना पांचवा आदमखोर भेड़िया पिंजरे में कैद, छठे की तलाश में जुटा वन विभाग

Writer D by Writer D
10/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Wolf

Wolf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। जिले में आदमखोर भेड़ियों ने 35 से ज्यादा गांवों में आतंक का माहौल बना दिया है। यहां लोग रात में चैन की नींद नहीं ले पाते हैं। रात-रातभर जाकर अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि महसी तहसील इलाके में छह भेड़ियों (Wolves) का एक झुंड है, जो बच्चों को निशाना बना रहा है। भेड़ियों के हमले में अबतक 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। इनमें से एक और आदमखोर भेड़िये(Wolf) को पकड़ लिया गया है यानी अबतक पांच भेड़िये पकड़ में आ चुके हैं और अब वन विभाग छठे भेड़िये की तलाश में जुटा है।

वन विभाग ने सिसैया चूणामणि हरबक्शपुरवा गांव से आदमखोर को पकड़ा है। भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल, पिंजरे और ड्रोन कैमरे लगवाए थे। यहां पुलिस और वन विभाग की टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं ताकि भेड़िये बच्चों को शिकार न बना पाएं।

बहराइच में इन आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए 5 वन प्रभागों बहराइच, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी की लगभग 25 टीमें लगी हुई हैं। जहां बहराइच के डीएफओ इन भेड़ियों की संख्या कुल छह बता रहे हैं तो प्रभावित इलाकों के ग्रामीण इनकी संख्या दो दर्जन बता रहे हैं। इन गांवों में भेड़ियों की वजह से डर का ऐसा माहौल बना है कि लोग रात-रातभर जागकर गांव का पहरा दे रहे हैं। अपने बच्चों और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अंधेरा होने के बाद घर के बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।

Operation Bhediya: पकड़ा गया चौथा आदमखोर भेड़िया, 35 गांवों में खौफ का माहौल

इससे पहले बहराइच में भेड़ियों से लोगों को बचाने के लिए 200 पुलिसकर्मियों और देखकर ही मार गिराने वाले शूटरों को इन गांवों में तैनात किया गया था। इसके अलावा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें रात में पेट्रोलिंग भी कर रही हैं। गांव वालों को सलाह दी जा रही है कि अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और रात में घरों के गेट लगाकर अंदर ही सोएं।

कबसे शुरू हुआ भेड़ियों (Wolves)  का आतंक?

बहराइच के औराही गांव से भेड़ियों (Wolves) के आतंक की शुरुआत हुई थी। यहां भेड़ियों ने पहला अटैक 7-7 साल के दो बच्चों पर किया था। फिरोज नाम के बच्चे पर करीब दो महीने पहले भेड़ियों के झुंड ने हमला कर दिया था। वो अपनी मां के साथ सोया था तभी रात करीब 12 बजे एक भेड़िया घर के बरामदे में घुसा और उसकी गर्दन दबोचकर भाग गया। इस दौरान उसकी मां दोनों पैर पकड़कर बच्चों को बचाने की कोशिश करती रही। भेड़िया बच्चे को करीब 200 मीटर दूर तक खेत में घसीटकर ले गया। जब उसकी मां ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुटे और फिर वो भेड़िया बच्चे को गांव के पास खेत में छोड़कर भाग गया। लहू लुहान फिरोज को फिर परिवार और गांव के लोग अस्पताल ले गए, जहां 13 दिनों तक इलाज के बाद उसकी जान बची। उसके चेहरे, गर्दन, सिर, कान, पीठ और छाती पर भेड़िए के काटे हुए निशान आज भी मौजूद हैं और वह बच्चा भेड़िए के नाम से ही सिहर जाता है।

Tags: Bahraich Newscrime newsup newswolf caught
Previous Post

अब अजमेर में ट्रेन पलटने की साजिश! पटरी पर रखे 70 किलो के दो सीमेंट ब्लॉक से हुई जोरदार टक्कर

Next Post

’56 इंच का सीना अब इतिहास बन गया है…’, अमेरिका में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

'56 इंच का सीना अब इतिहास बन गया है...', अमेरिका में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

11/11/2021
रणबीर कपूर के साथ नीतू कौर neetu kaoor with ranbeer kapoor

नवरात्रि पर नीतू कपूर ने शेयर किया रणबीर का भजन गाते हुए वीडियो, लोगों को आई पसंद

18/10/2020
Election Commission

अगले सात दिनों में शपथपत्र दें नहीं तो… चुनाव आयोग का राहुल गांधी को दो टूक

17/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version