• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमृत सरोवरों के निर्माण में पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी: केशव मौर्य

Writer D by Writer D
27/07/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 75 नए विकास खंड कार्यालय बनाए जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर बनाकर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा पुराने जर्जर विकास खण्ड भवनों की मरम्मत का प्रपोजल भी बनाकर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण के संबंध में स्टेट लेवल पर नोडल अफसर की तैनाती की जाए।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बुधवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के 7500 अमृत सरोवरों पर झंडारोहण किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बना ली जाए। सरोवरों के निर्माण में और अधिक तेजी लाई जाए।

अमृत सरोवर आकर्षक बनाये जाएं और उन्हें ग्रामीण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। वहां पर अच्छी किस्म के बोर्ड लगाए जाएं। वहां पर वृक्षारोपण की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और पौधों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। अमृत सरोवरो के निर्माण में निर्धारित गाइडलाइन का पालन किया जाए।

अमृत सरोवरों के निर्माण में पैसे की कहीं कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 12000 अमृत सरोवरों पर काम चल रहा है। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मनरेगा मेटो का 1600 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया गया है।

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड के अंदर 10 -10 गांवों में कैंप लगाकर मनरेगा जॉब कार्ड का सत्यापन किया जाए। वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए 10 आवासों का निरीक्षण कर लिया जाए। सभी जॉब कार्ड को आधार से जोड़ने की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। निर्देश दिए 75 विलुप्तप्राय नदियों के पुनरुद्धार के कार्य में तेजी लाई जाए।

स्वतंत्र देव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना में 25 हजार आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लांचिंग बड़े स्तर पर करायी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खंड विकास अधिकारियों के प्रमोशन के लिए जल्दी से जल्दी डीपीसी करायी जाए। कार्य और जिले को देखते हुए ग्राम्य विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की जाय। जिन विकास खंडों में खंड विकास अधिकारी नहीं हैं, वहां पर ज्वाइंट बीडीओ तैनात किये जाएं।

बैठक में राज्य मन्त्री ग्राम्य विकास विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ग्राम्य विकास अपर आयुक्त, मनरेगा योगेश कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Keshav mauryaLucknow News
Previous Post

स्वतंत्र देव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

Next Post

Havells की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से कामगारों को नई उड़ान, स्वरोजगार के लिए मिली आर्थिक मदद

17/09/2026
Main Slider

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
Havells factory

Havells की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

यह भी पढ़ें

टीकरी बॉर्डर पर किसान ने लगाई फांसी

सरकार दे रही है तारीख पर तारीख, इससे दुखी किसान ने टीकरी बॉर्डर पर लगाई फांसी

07/02/2021
suspended

जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत पर एक्शन, SO समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

18/11/2020
सीएम योगी CM Yogi

कन्टेंनमेन्ट जोन के बाहर के क्षेत्रों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी : योगी

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version