• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्रीडम डे परेड में चली ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 की मौत, 57 घायल

Writer D by Writer D
04/07/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
freedom day parade

freedom day parade

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिकागो। हाईलैंड पार्क में सोमवार को फ्रीडम डे पर परेड (Freedom Day parade) निकाली जा रही थी लेकिन अचानक वहां गोलियां चलने लगीं। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। एनबीसी शिकागो डॉट कॉम के अनुसार फायरिंग में 9 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हैं। लेक काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने यह जानकारी दी है। ऑफिस ने लोगों को इलाके से दूर जाने को कहा है जिससे पुलिस अपना काम कर सके। हालांकि, इलेनॉय राज्य के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने पांच मौतों की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार हमलावर ने पास की एक बिल्डिंग की छत से अंधाधुंध गोलियां चलाई हैं। बताया जाता है कि परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई लेकिन फायरिंग होने पर 10 मिनट बाद ही परेड रोक दी गई।

शिकागो में फायरिंग के बाद हाईलैंड पार्क में जगह-जगह खून के धब्बे देखे गए।

प्रशासन ने घटना की जानकरी ट्विटर पर देते हुए लोगों से अपील की कि घटना स्थल से दूर रहें। पुलिस और जांच टीमों को अपना काम करने दें। डब्ल्यूजीएन टीवी ने सूत्रों का हवाला से बताया कि फायरिंग में कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमले के बाद संदिग्ध फरार हो गया। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।

परेड के दौरान चली गोलियां, हमलावर फरार

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रैड श्नाइडर ने बताया कि हाईलैंड पार्क में जब फायरिंग शुरू हुई तब वह और उनके जिले की अभियान टीम परेड में सबसे आगे की ओर थे। श्नाइडर ने ट्विटर पर कहा, “कई लोगों की जान जाने और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हमले के शिकार सभी लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

‘काली’ पर भारतीय उच्चायोग सख्त, कनाडा सरकार से तुरंत पोस्टर हटाने को कहा

समारोह के दौरान फायरिंग के बाद घबराए हुए लोग अपने सामान को छोड़कर भागे।

शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, परेड के शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद गोलियां चलाई गईं। इसके बाद परेड को रोक दिया गया। सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शिकागो के सीबीएस 2 टेलीविजन ने परेड में मौजूद एक निर्माता के हवाले से बताया कि कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनकर लोग मौके से भाग गए।

Tags: # world newsFreedom Day paradeinternational Newsshicago news
Previous Post

योगी सरकार 2.0 के सौ दिनों में तेजी से बढ़ी मेडिकल की सुविधाएं

Next Post

लेटे हनुमान मंदिर के पास बमबाजी, तीन लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Next Post
Lete Hanuman temple

लेटे हनुमान मंदिर के पास बमबाजी, तीन लोग घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

08/04/2026

दिल्ली हिंसा: यूएपीए मामले में जामिया के छात्र की जमानत याचिका खारिज

03/09/2020
ashraf ghani

अशरफ गनी ने देश से मांगी माफी, कहा- काबुल छोड़ना सबसे कठिन फैसला था

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version