• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्मृतिशेष : विचारों में मतभेद भले हों, लेकिन भाषा के नाम पर लक्ष्मण रेखा पार न करें – टंडन

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
लालजी टंडन
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने विधान सभाओं और लोकसभा में इस्तेमाल की जा रही भाषा पर अफसोस जताते हुए कहा था कि किसी को लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए।

कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन के सम्मलेन को विशिष्ट अथिति के तौर पर सम्बोधित करते हुए टंडन ने कहा था, यहां विधानसभा सदन में जिस तरह के शब्द बोले जा रहे हैं, वो संसदीय भाषा या ग्लोसरी नहीं है। उन्होंने कहा, जो भी कहना हो वो मयार्दा में रह कर कहना चाहिए।

यह नया भारत है, नई दिशा की तरफ जा रहा है, इसे रोकने की कोशिश न करें : टंडन 

श्री टंडन ने कहा था कि जो भाषा है बोलने की और जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है उससे लगता है कि परंपरा टूट रही है। कहा कि जो नेता सदन हैं उनकी जिम्मेदारी है कि वह पूरे सदन को साथ लेकर चलें। यही लोकतंत्र की बुनियाद है। लेकिन इसके साथ बड़ी जिम्मेदारी है बिगड़ती हुई भाषा को सुधारने की। सदस्य धीरज से काम लें। उन्होंने कहा कि इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि यह नया भारत है, जो नई दिशा की तरफ जा रहा है। इसको रोकने की कोशिश न करें।

यूपी के सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लालजी टंडन को दी श्रद्धांजलि

विचारों में मतभेद भले हों, आचरण सही रखें 

टंडन ने कहा कि आलोचना होनी चाहिए, लेकिन गाली नहीं। इसको देख कर देश दुखी होता है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल तो सड़क पर चलने वाला व्यक्ति भी नहीं करता। विचारों में मतभेद भले ही हों, लेकिन आचरण सही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अधिकार है अपनी बातें कहने का और जो आसन पर बैठे हैं अध्यक्ष, उनका काम है सदन को चलाने का।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की परम्पराएं बहुत समृद्ध रही हैं। उन्होंने कहा, ‘ इस सदन की परंपरा बहुत पुरानी है और यहां उच्च कोटि के बहसें हुईं। ऐसे-ऐसे चुने हुए प्रतिनधि थे और उनको सुनने के लिए हम भी आते थे। उस समय जितने भी लोग थे उन्होंने लोकत्रांतिक परम्पराओं का पालन किया और उसके उदहारण आज भी दिए जाते हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य देखना चाहते थे लालजी टंडन

उत्तर प्रदेश ने कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दिए हैं, इसलिए रुतबा हमेशा शीर्ष रहा

श्री टंडन ने कहा था, कि ऐसा नहीं है की दुसरे प्रदेशों में ऐसा नहीं हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश का जो रुतबा है वह हमेशा शीर्ष पर रहा है। इस प्रदेश ने कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दिए। खुशी है कि आप उन परम्पराओं को लागू कर रहे हैं। यह मेरा भी सौभाग्य है कि हमको यहां के दोनों सदनों के किसी न किसी आसन पर बैठने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान होना चाहिए। यह विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी है वह सदन को ऐसे चलाएं कि एक उदहारण बन जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे देश में उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में आगे है। यहां के सदन की परम्पराएं भी उचाई पर पहुंच रही हैं। कहा कि वह देश में कही भी रहे उनका प्रदेश से लगाव बना रहता है, क्योंकि यूपी उनकी कर्मभूमि रही है।

Tags: anandiben patelAshutosh TandondialysisGovernor Lalji TandonGovernor of Madhya PradeshkidneyLalji Tandonlalji tandon agelalji tandon deathlalji tandon diedlalji tandon governorlalji tandon news todaylalji tandon sonLatest Lucknow News in HindiliverLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiMadhya Pradesh GovernorMedanta Hospitalshivraj singh chouhanventilatorआशुतोष टंडनमध्यप्रदेश के राज्यपालराज्यपाल लालजी टंडनलालजी टंडनलालजी टंडन का निधन
Previous Post

खाने को लेकर हाथी के बच्चों के बीच हुई मजेदार लड़ाई

Next Post

हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए जरूर करें ये काम

Desk

Desk

Related Posts

Kalyan Mandapam
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी 29 अगस्त को करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

25/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मिशन रोजगार के तहत 3572 युवाओं को नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों ने सराहा योगी सरकार का पारदर्शी मॉडल

25/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Next Post
श्रावण अमावस्या

हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए जरूर करें ये काम

यह भी पढ़ें

CM Dhami

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया

25/05/2026
CM Yogi

कांग्रेस व सपा बोझ, इन्हें स्वीकार न करिएः सीएम योगी

13/03/2024
arrested

प्रधानमंत्री के भाई के नाम पर जालसाजी करने वाला युवक गिरफ्तार

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version