• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

16 अगस्त से फिर से ऐक्शन में नजर आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

Desk by Desk
11/08/2020
in ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की तैयारी शुरू कर चुके हैं। हाल में खबर आई थी कि धोनी रांची में जेएससीए स्टेडियम में बॉलिंग मशीन के जरिए बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे थे। धोनी 16 अगस्त से चेपक में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम 16 अगस्त से सभी खिलाड़ियों के लिए चेपक में ट्रेनिंग कैंप शुरू करने के बारे में सोच रही है।

स्टाक क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने दोनों हाथों पर कराए तीन टैटू

रांची में धोनी इंडोर प्रैक्टिस करने पहुंचे थे, रिपोर्ट्स् के मुताबिक सीएसके चेपक में 15 सदस्यीय ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर रहा है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी 16 से 20 अगस्त के बीच यह कैंप आयोजित करना चाहती है। इसके बाद सभी क्रिकेटर्स युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना होंगे। इस साल आईपीएल 19 सितंबर से यूएई में खेला जाना है। इस रिपोर्ट की माने तो इस कैंप को लेकर फ्रेंचाइजी टीम तमिलनाडु सरकार को पत्र भी लिख चुकी है और अब उसे जवाब का इंतजार है।

चेन्नई सुपर किंग्स के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर काशी विश्वनाथम ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘हम चेन्नई में 16 से 20 अगस्त एक कैंप आयोजित कराना चाहते हैं। हम तमिलनाडु सरकार को इसको लेकर पत्र लिख चुके हैं। जुबानी तौर पर वो हां कह चुके हैं, लेकिन अभी लिखित तौर पर अप्रूवल नहीं मिला है। अगर अप्रूवल आ जाता है तो हम भारतीय क्रिकेटरों के लिए कैंप लगाएंगे।’ कैंप के शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों का अपने होमटाउन में कोविड-19 टेस्ट होगा। इसके बाद वो चेन्नई पहुंचेंगे और 17 और 18 अगस्त को फिर से टेस्ट कराएंगे।

SC में सुनवाई से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने एक्टर के फैन्स से की ये अपील

सीएसके की टीम 21 अगस्त को यूएई के लिए रवाना हो सकती है, लेकिन अगर कैंप होता है तो इसमें कुछ देरी हो सकती है। धोनी ने इस साल मार्च की शुरुआत में चेन्नई में प्रैक्टिश शुरू की थी। इस साल आईपीएल 29 मार्च से खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 के चलते इसको स्थगित किया गया था। धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद से कोई इंटरनैशनल मैच नहीं खेला है।

Tags: Chennai Super Kingscricketcricket newsCSKdhoniHindi Cricket NewsIndian Premier League 2020IPL 2020ipl newslatest cricket newslatest ipl newsmahendra singh dhonims dhoniआईपीएल 2020आईपीएल न्यूजइंडियन प्रीमियर लीग 2020एमएस धोनीक्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सधोनीमहेंद्र सिंह धोनीलेटेस्ट आईपीएल न्यूजसीएसके
Previous Post

स्टाक क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने दोनों हाथों पर कराए तीन टैटू

Next Post

जीवन पॉलिसी के बदले सस्ता मिलता है कर्ज

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Next Post
एलआईसी

जीवन पॉलिसी के बदले सस्ता मिलता है कर्ज

यह भी पढ़ें

shahrukh khan

आर्यन के ड्रग केस के बीच दिवाली विज्ञापन में लोकल के लिए वोकल हुए शाहरुख, मिली तारीफ

24/10/2021
arrested

गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

04/03/2021
मोहल्ला क्लास में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव 22 children Corona positive in Mohalla class

सहारनपुर में दो पुलिस निरीक्षकों समेत 70 कोरोना पॉजिटिव मिले

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version