• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, FIR के बाद से है दोनों फरार

Desk by Desk
16/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
मुख्तार अंसारी के बेटे

मुख्तार अंसारी के बेटे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो यूपी पुलिस ने मुख्तार का बी-वारंट तैयार कर लिया है, वहीं मुख्तार के दोनों बेटों अब्बास और उमर पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। लखनऊ पुलिस ने मुख्तार और उसके बेटों पर यह कार्रवाई डालीबाग में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने के मुकदमे में की है।  जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। अवैध कब्जे वाली जमीन पर बनाए गए दोनों टॉवर एलडीए ने 27 अगस्त को गिरा दिए थे और भूमि को अपने कब्जे में ले लिया था।

दोनों के ऊपर अवैध कब्जे, जालसाजी, साजिश रचने जैसे कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

यूपी में नौ IAS अधिकारियों का तबादला, रंजन कुमार बने लखनऊ के नए कमिश्नर

वहीं, इनाम घोषित होने के बाद दोनों की जल्द गिरफ्तारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के अनुसार, वारंट बाय नाम की कार्रवाई सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के मुकदमे में की गई है। गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

हजरतगंज की डालीबाग कॉलोनी में सरकारी जमीन पर कब्जा करके दो टावर का निर्माण कराने के मामले में केस दर्ज किया गया था। एलडीए ने दोनों टावर 27 अगस्त को जमीदोंज कर दिए थे। मामले में जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने तीनों के खिलाफ शिकायत की थी। हजरतगंज की एसीपी राकेश मिश्रा का कहना है कि मुख्तार का विवरण तैयार है। कोर्ट के आदेश अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CM योगी आज से दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर, RSS के समर्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास नेशनल शूटर है। उसके खिलाफ 12 अक्टूबर 2009 को महानगर कोतवाली में शस्त्र लाइसेंस के मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच एसटीएफ ने की थी। लखनऊ पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित किराए के मकान पर छापेमारी करके ऑस्ट्रेलिया मेड असलहे बरामद किए थे। अब्बास पर आरोप है कि उसने लखनऊ डीएम की अनुमति के बगैर अपना शस्त्र लाइसेंस दिल्ली के पेपर पर ट्रांसफर करा लिया और वहां पांच असलहे और खरीद लिए थे।

Tags: 24ghante online.comAbbas AnsariB. Warrant issued for Mukhtar Ansaricrime news in hindiFIR registered on Mukhtar's sonsincreased problems of MukhtarMukhtar AnsariOmar Ansarireward declared on Mukhtar's sonsअब्‍बास अंसारीउमर अंसारीबाहुबली मुख्तार अंसारीमुख़्तार अंसारीमुख्तार अंसारी का बी वारंट जारीमुख्तार के बेटों पर इनाम घोषितमुख्तार के बेटों पर एफ़आईआर दर्ज
Previous Post

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.20 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 82 हजार से अधिक रोगमुक्त

Next Post

जन्म के अगले ही दिन कोरोना पॉजिटिव हुई जुड़वा बच्चियां, गर्भ में मां से हुआ इंफेक्शन

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
जुड़वा बच्चियां कोरोना पॉज़िटिव

जन्म के अगले ही दिन कोरोना पॉजिटिव हुई जुड़वा बच्चियां, गर्भ में मां से हुआ इंफेक्शन

यह भी पढ़ें

money

अगले 10 दिन में बैंक बदलेंगे पैसों से जुड़ा नियम

21/11/2020
allahabaad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा हुई संपन्न

09/10/2020
कमल नाथ के भाई व भाभी की हत्या Kamal Nath's brother and sister-in-law murdered

मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ अब स्टार प्रचारक नहीं

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version