• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती को बाबू सिंह की नसीहत, बोले- उनके वोटों पर अब उनका अधिकार नहीं रहा

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
मायवाती-बाबू सिंह कुशवाहा

मायवाती-बाबू सिंह कुशवाहा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के कभी खास रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने देवरिया जिले में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह के पक्ष में एक जनसभा की। इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा ने मायावती को नसीहत देते हुए कहा कि उनके वोटों पर अब उनका अधिकार नहीं रहा। मायावती के पास कुछ लोगों के ही वोट बचे हैं।

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा देवरिया पहुंचे। जहां उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अजय प्रताप उर्फ पिंटू सिंह के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीएसपी सुप्रीमो जो कुछ दिनों बाद एमएलसी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साथ देने वाली हैं, उससे किसी भी चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनके पास अब कुछ ही वोट बचे हैं। मायावती का उनकी पार्टी के वोटों पर वर्चस्व खत्म हो चुका है।

सूबे के 67 हजार नामांकित दिव्यांगों के फर्जी होने की आशंका

वहीं मंच से जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो उसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी अजय भावुक होकर मंच पर रोने लगे। दरअसल, अजय कुमार सिंह बीजेपी के दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे हैं। उनके निधन के बाद ही यह उपचुनाव हो रहा है। हालांकि ऐन वक्त पर बीजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद वह निर्दलीय ही उपचुनाव के मैदान में कूद गए हैं।

मेरी आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है, अब जनता फैसला करेगी : कमलनाथ

वहीं राज्यसभा चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी रामजी गौतम के खिलाफ एसपी के समर्थन से उतरे प्रकाश बजाज का पर्चा खारिज हो गया है, लेकिन जिस तरह से बीएसपी विधायकों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर बागी रुख अपनाया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के चलते बीएसपी प्रमुख मायावती ने एसपी के खिलाफ आक्रमक तेवर अपना लिया है। मायावती ने सूबे के एमएलसी चुनाव में एसपी को हराने के लिए बीजेपी को समर्थन करने की बात तक कह दी है।

Tags: Babu Singh Kushwahalatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindimayawatiPolitics newsUp by election 2020UP Political News
Previous Post

बोल्ड होने के बाद एमएस धोनी ने अपने इस काम से जीता सबका दिल

Next Post

जेल में बंद छोटे भाई की पत्नी से बन गए बड़े भाई के अवैध संबंध, कर दी हत्या

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post

जेल में बंद छोटे भाई की पत्नी से बन गए बड़े भाई के अवैध संबंध, कर दी हत्या

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

इंवेस्टर्स समिट में करोड़ों गंवाये,अब जनता से वसूलने की योजना: अखिलेश यादव

12/02/2023
Theft

पुलिस महकमे में हड़कंप: लखनऊ में आईपीएस के घर चोरी, कैश–ज्वेलरी के साथ 20 टोटियां भी ले गए चोर

26/09/2025
JP Nadda

मोदी के नेतृत्व में ग्रामसभाओं का हुआ आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण : नड्डा

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version