• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी को मनसे ने बताया यूपी का ‘ठग’, बीजेपी कार्यालय के बाहर लगाई होर्डिंग्स

Writer D by Writer D
02/12/2020
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi-mns

cm yogi-mns

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  की सरकार राज्य में फिल्मसिटी  बनाने की पहल कर रही है। इस बीच फिल्मसिटी पर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई पहुंचे। उनकी यात्रा से राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे इस विवाद में कूद पड़ी और भाजपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग्स लगा दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर हैं। इस बार वह बॉलीवुड अभिनेताओं और निर्माताओं के साथ चर्चा करेंगे। योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में स्थापित की जाने वाली फिल्म सिटी मुंबई से बेहतर हो। योगी आदित्यनाथ मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हैं। इस दौरान एमएनएस घाटकोपर डिवीजन के अध्यक्ष गणेश चुक्कल ने योगी आदित्यनाथ के नाम का जिक्र किए बिना यूपी का ‘ठग’ कहा है। एक पोस्टर के जरिए सीएम योगी पर यह हमला फिल्मसिटी की स्थापना से जोड़ कर किया गया।

हमारे मराठी सहयोगी लोकमत के अनुसार पोस्टर पर लिखा गया है- ‘कहां राजा भोज … और कहां गंगू तेली .., कहां महाराष्ट्र की शान … कहां यूपी की गरीबी। मुंगेरीलाल का सपना भारत रत्न दादा साहब फाल्के द्वारा स्थापित फिल्मसिटी को यूपी में ले जाना है।’

बढ़ी आजम खान की मुश्किलें, जल निगम भर्ती घोटाले की SIT जांच में पाए गए दोषी

ये होर्डिंग्स भाजपा की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के कार्यालय के बाहर लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि इस पोस्टर से नया राजनीतिक विवाद पैदा हो सकता है।

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा की।

किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को आज देंगे कृषि कानून पर अपनी आपत्तियां

बॉलीवुड निर्माता राहुल मित्रा ने इससे पहले बताया था कि योगी आदित्यनाथ का बुधवार को बॉलीवुड फिल्मकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का कार्यक्रम है ताकि उत्तरप्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर चर्चा की जा सके। बैठक के लिए आमंत्रित प्रतिनिधिमंडल में सुभाष घई, बोनी कपूर, राजकुमार संतोषी, सुधीर मिश्रा, रमेश सिप्पी, तिग्मांशु धूलिया, मधुर भंडारकर सहित अन्य फिल्मकार शामिल हैं।

Tags: CM Yogi arrives in MumbaiCM Yogi meets film personalitiesCM Yogi MNS tells thugsCM Yogi Newsdiscusses Film CityMNS put up hoardingsNational newspolitical newsफिल्म सिटी पर चर्चाफिल्मी हस्तियों से सीएम योगी की मुलाक़ातमनसे ने लगाए होर्डिंग्ससीएम योगी मनसे ने बताया ठगसीएम योगी मुंबई पहुंचे
Previous Post

बढ़ी आजम खान की मुश्किलें, जल निगम भर्ती घोटाले की SIT जांच में पाए गए दोषी

Next Post

जापान: आसमान से हुई आग के गोलों की बारिश, देखने वाले दंग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

06/08/2026
Punjab Monsoon Session
पंजाब

भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा

06/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती, शिक्षा, सुविधाओं का दिया भरोसा

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Next Post
asteroid

जापान: आसमान से हुई आग के गोलों की बारिश, देखने वाले दंग

यह भी पढ़ें

Anandi Mata Temple

आनंदी माता मंदिर की मूर्ति से गहने चोरी

12/10/2022
Voting

Lok Sabha Election Phase 7: यूपी में 11 बजे तक 28.02% मतदान, महराजगंज अव्वल

01/06/2024

बागपत : हत्या के मामले में कोर्ट ने पांच अभियुक्तों को सुनाई उम्र कैद की सजा

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version