• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी बोले-  ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना साकार के लिए सभी वर्गों का हो विकास

Writer D by Writer D
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हो और जय किसान के नारे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्थकता प्रदान करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने डेढ़ गुना वृद्धि का कार्य किया। किसानों को शोषण व सूदखोरों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को संचालित किया गया है। इस योजना से 02 करोड़ 35 लाख कृषकों को लाभान्वित किया गया है। वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दो गुना करने का जो लक्ष्य रखा गया है उसकी पूर्ति में यह समस्त कार्य उपयोगी सिद्ध होंगे।

श्री योगी आज यहां सरोजनीनगर विकास खण्ड के दादूपुर गांव में किसान कल्याण मिशन का शुभारम्भ करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 99 कृषि कल्याण केन्द्रों का उद्घाटन किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन भी किया।

पीआरडी जवान ने महिला के साथ किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य रही है। किसानों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए प्रदेश के सभी विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन शुरू किया जा रहा है। वृहद कृषि मेले के इस कार्यक्रम से किसानों को आधुनिक खेती के विषय में उपयोगी जानकारी मिलेगी, जो उनकी आय बढ़ाने में मददगार सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप किसान राजनीति के एजेण्डे में आया। उन्होंने कहा कि इसके पहले किसानों को हाशिये पर रखा गया था। अब किसान खुशहाली की तरफ बढ़ रहे हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में अनेक फैसले लिए गये, जिसके कारण किसान विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मानना है कि जब किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। अन्नदाता किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए किसान कल्याण मिशन संचालित किया जा रहा है।

बड़ा कदम: नई साइंस टेक्नोलाजी एंड इनोवेशन पालिसी को जल्द मिलेगी मंजूरी

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ही लघु एवं सीमान्त कृषकों के 01 लाख रुपये तक के फसली ऋण को माफ करने का काम किया। गन्ना किसानों को एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया तथा बन्द चीनी मिलों को पुनः संचालित कर उनकी क्षमता का विस्तार भी किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जितना गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है, उतना तो कई राज्यों का बजट भी नहीं है।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

महामना की प्रेरणा से वर्तमान चुनौतियों समाधान हो सकता है : गोविंदाचार्य

Next Post

विकास की मुख्यधारा में शामिल हो गया है अन्नदाता : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Yogi Adityanath

विकास की मुख्यधारा में शामिल हो गया है अन्नदाता : योगी

यह भी पढ़ें

steal

अधिवक्ता के घर बदमाशों ने की लाखों की लूट

07/12/2021
हंसते-हंसाते रहिए

तनाव से रहना है दूर तो हंसते-हंसाते रहिए

09/06/2021
AMU

AMU में होली का जश्न, हिंदू छात्रों ने पूरे उत्साह से मनाया पर्व

13/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version