• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी की शिफ्टिंग पर CM योगी की खास नजर, मांगे सारे अपडेट्स

Writer D by Writer D
06/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्तार मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी नजर है। मंगलवार सुबह योगी ने प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी को तलब कर मुख्तार अंसारी को यूपी लाने से जुड़ी सभी जानकारियों का अपडेट मांगा। उन्होंने मुख्तार को लेने जाने वाली 100 सुपर कॉप पुलिसकर्मियों की टीम का भी ब्यौरा भी मांगा।

सीएम योगी ने प्रमुख सचिव गृह को निर्देशित दिया कि इस मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें हर पल की अपडेट दी जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्तार के एंबुलेंस मामले में भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, प्रमुख सचिव गृह ने मुख्यमंत्री को मुख्तार अंसारी को यूपी शिफ्ट किए जाने के मामले की पूरी जानकारी दी। अवनीश अवस्थी ने भरोसा जताते हुए बताया, इस मामले में तैयारी पूरी कर ली गई है। बांदा जेल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी पर नजर रखने के लिए जेल में 5 टावर तैयार किये गए हैं। सुरक्षाकर्मी मुख्तार के स्पेशल बैरक की इन्हीं टावरों से निगरानी करेंगे। साथ ही जेल के मुख्य गेट पर एक चेक पोस्ट बनाई गई है, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी मुख्तार से मिलने वालों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण पर सीएम योगी सख्त, मांगी जांच रिपोर्ट

बांदा में रह रहे बाहरी लोगों की होगी जांच

अवनीश अवस्थी ने यह भी बताया कि बांदा में किराए पर रह रहे बाहरी लोगों की भी जांच कराई जा रही है। इसके जिम्मेदारी लोकल एलआईयू डिपार्टमेंट को सौंपी गई है। गोपनीय तरीके से एलआईयू बांदा जिले के मोहल्ले स्तर पर इसकी जांच करेगी।

ये है पूरा मामला

पंजाब सरकार ने माफिया विधायक मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल से बांदा जेल में शिफ्ट कराने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को पत्र लिखा था। पत्र मिलने के बाद ही यूपी सरकार ने मुख्तार की जेल शिफ्टिंग कराने की कवायद शुरू की। पंजाब सरकार ने लिखा था कि, यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी को 8 अप्रैल तक जेल से हिरासत में ले ले।

फरार बाहुबली धनंजय सिंह पर बढ़ सकता है इनाम, पुलिस की लापरवाही पर उठ रहे सवाल

मुख्तार को रूपनगर जेल से यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा। मुख्तार को कई बीमारियां हैं, इसका खास ध्यान रखा जाए। मुख्तार की शिफ्टिंग मेडिकल रिपोर्ट्स को ध्यान रखकर हो। मुख्तार को यूपी ले जाने में सुरक्षा के विधिवत बंदोबस्त हो। मुख्तार की 12 अप्रैल की पंजाब में पेशी वर्चुअल की जाएगी।

Tags: cm yogicrime newsMukhtar Ansarishifting of mukhtar ansariup news
Previous Post

15 से अमरोहा जिले में फुटबाल लीग का आयोजन

Next Post

चुनाव में डीडीसी के तीन, प्रधान के दो व बीडीसी के छह नामांकन निरस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता

16/05/2026
Gig Workers
Main Slider

गिग वर्कर्स की आज महाहड़ताल, जानें कब से कब तक बंद रहेंगी सेवाएं

16/05/2026
Mosquito
Main Slider

गर्मियां में पनपने लगती हैं मच्छरों की समस्या, छुटकारा पाने के लिए आजमाए ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Next Post
पंचायत चुनाव

चुनाव में डीडीसी के तीन, प्रधान के दो व बीडीसी के छह नामांकन निरस्त

यह भी पढ़ें

gangwar

दिनदहाड़े गैंगवार से दहल गया शहर, हिस्ट्रिशीटर को घेरकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

11/03/2021
Draupadi Murmu released the translation of the Constitution in nine languages.

राष्ट्रपति मुर्मू ने नौ भाषाओं में संविधान के अनुवादित संस्करण का किया लोकार्पण

26/11/2025
Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 100 फीसदी बढ़कर हुआ 1,051 करोड़ रुपये

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version