• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव में डीडीसी के तीन, प्रधान के दो व बीडीसी के छह नामांकन निरस्त

Desk by Desk
06/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
0
पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई। नामांकन पत्रों की जांच में नौ ब्लॉक में प्रधान पद के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के छह और जिला पंचायत सदस्य पद पर तीन नामांकन पत्र तकनीकी खामी के चलते निरस्त किए गए। कई स्थानों पर प्रत्याशियों को नामांकन पत्रों में उजागर छोटी मोटी खामियां दूर कराने को मंगलवार तक का समय भी दिया गया। डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को नामांकन स्थलों का जायजा भी लिया।

नामांकन पत्रों की जांच सुबह दस बजे से शुरू हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच कलक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष में हो रही है। पहले दिन जिले के 40 जिला पंचायत वार्डों के लिए दाखिल किए गए 545 में से 220 नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर की गयी। इसके साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच हुई।

मुख्तार अंसारी की शिफ्टिंग पर CM योगी की खास नजर, मांगे सारे अपडेट्स

नामांकन स्थलों पर जांच को लेकर कर्मचारियों के साथ पर्चा दाखिल करने वाले दावेदार और उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम व एसएसपी ने शहर के साथ ही ब्लॉक अमानीगंज पहुंचकर नामांकन पत्रों की जांच का जायजा लिया। नामांकन पत्रों की जांच की अब तक कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों के जांच की बात कही है।

जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ल ने बताया कि पहले दिन कुल 220 नामांकन पत्रों की जांच की गई। इनमें से 117 नामांकन पत्र वैध पाए गए। तीन नामांकन पत्रों में कमी के चलते इन्हें निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि निरस्त किए गए नामांकन पत्रों में मवई द्वितीय से दो और मवई तृतीय से एक नामांकन पत्र शामिल हैं।

मवई द्वितीय अनुसूचित जाति महिला के लिए और मवई तृतीय अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम प्रधान पद के लिए 742, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 382, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1027 नामांकन हुए हैं। एडीओ पंचायत शिव कुमार चौबे ने बताया कि जांच के पहले दिन कोई पर्चा खारिज नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को मंगलवार तक पर्चे की कमी को पूर्ण करने का समय दिया गया है। पूर्ण न करने पर निरस्त कर दिया जाएगा।

15 से अमरोहा जिले में फुटबाल लीग का आयोजन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मिल्कीपुर ब्लॉक व हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में सोमवार को जांच के दौरान कोई पर्चा खारिज होने की सूचना नहीं है। रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान पद के 909, सदस्य के 1397, क्षेत्र पंचायत के 706 पर्चे दाखिल किए गए है।

प्रत्याशियों को नामांकन पत्र की कमी को पूरा करने के लिए मंगलवार तक का समय दिया गया है। कोई नामांकन पत्र निरस्त नहीं हुआ है। एडीओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मवई में 55 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के 558, सदस्य के 907, और 88 क्षेत्र पंचायत के सापेक्ष 505 पर्चे दाखिल किए गए है। किसी का पर्चा निरस्त नहीं किया गया है।

 

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comElectionhindi newsIndiaIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsNational newsNEWSnews in hindiहिंदी समाचार
Previous Post

मुख्तार अंसारी की शिफ्टिंग पर CM योगी की खास नजर, मांगे सारे अपडेट्स

Next Post

BJP स्थापना दिवस: मुख्यालय पर योगी ने लहराया पार्टी का झण्डा, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
BJP Foundation Day

BJP स्थापना दिवस: मुख्यालय पर योगी ने लहराया पार्टी का झण्डा, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

यह भी पढ़ें

डेरेक ओ ब्रायन Derek O'Brien

केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर विफल : डेरेक ओ ब्रायन

04/02/2021
Salman Khurshid

विपक्षी दलों को एक मंच पर लायेगी कांग्रेस: सलमान खुर्शीद

05/03/2023

भाई – बहन के रिश्ते को दर्शाती है एमएक्स प्लेयर की सीरीज ‘स्वीट एन सोर’

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version