• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल डाॅक्टर्स डे पर चिकित्सकों को दी बधाई

Writer D by Writer D
30/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेशनल डाॅक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बुधवार को यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी एवं राजनेता डाॅ0 बीसी राॅय की जयन्ती पूरे देश में नेशनल डाॅक्टर्स डे के रूप में मनायी जाती है। यह दिवस चिकित्सकों द्वारा की जा रही समाज सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के दायित्व से सभी अवगत हैं। कोरोना काल खण्ड में डाॅक्टरों के योगदान के लिए हम सभी उनके आभारी हैं। हमारे चिकित्सकों ने फ्रण्टलाइन कोरोना वाॅरियर्स के रूप में मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने प्राणों की परवाह न करते हुए चिकित्सकों ने एक-एक मरीज की जीवन रक्षा के लिए निरन्तर कार्य किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, कठिन परिश्रम और असीम प्रयासों से प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इसके बावजूद हमें यह याद रखना होगा कि हमारी लड़ाई एक अदृश्य शत्रु के खिलाफ है। इसलिए हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव और उपचार के लिए राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ की नीति को प्रभावी ढंग से जारी रखना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हमने वैक्सीन की सुरक्षा को भी देखा। वैक्सीन के सुरक्षा कवच के परिणामस्वरूप फ्रण्टलाइन कोरोना वाॅरियर्स निश्चिन्त होकर प्रभावित लोगों की सेवा कर पाये। आने वाले समय में कोविड वैक्सीन का यही सुरक्षा कवच लक्षित आयु वर्ग के सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsnational doctor day
Previous Post

हर जिले में बनेगी औषधीय वाटिका, एक सप्‍ताह में लगाए जाएंगे 30 करोड़ पौधे

Next Post

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ आगमी सीरीज से 3 खिलाड़ियों को किया बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

benefits of hugging
Main Slider

गले लगाना स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद, जाने कैसे

04/06/2026
Main Slider

अपने न्यू बोर्न बेबी को इन्फेक्शन से बचाने के लिए जान लें टिप्स

04/06/2026
Child care
Main Slider

मानसून में बच्चों को होती है खास देखभाल की जरूरत, यूँ रखें ध्यान

04/06/2026
Main Slider

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हो जाएगी छू मंतर जानें क्या हैं ये चीज

04/06/2026
Main Slider

जानें बैक्टीरिया मारने में कौन सा पानी है ज्यादा असरदार

04/06/2026
Next Post
Sri Lanka Cricket Board dropped 3 players from upcoming series with India

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ आगमी सीरीज से 3 खिलाड़ियों को किया बाहर

यह भी पढ़ें

arrested

भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार

12/04/2022
CM Yogi did darshan and worship of Baba Vishwanath

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन-पूजन

12/05/2025

उत्तर प्रदेश के वाहन स्वामी घर बैठे सेवाओं का लाभ ले सकेंगे लाभ

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version