• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भवती युवती मौत के बाद गर्भ में नहीं मिला बच्चा, ऑपरेशन के भी नहीं मिले निशान

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
pregnancy

pregnancy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्राजील में एक ऐसी घटना हुई है जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल बीते साल ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर के देवोरो में एक 23 साल की गर्भवती युवती की लाश मिली थी। हालांकि पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मौत के बाद महिला के गर्भ में बच्ची नहीं थी और ना ही उसके पेट के आसपास किसी ऑपरेशन का कोई निशान था।

मृतक युवती का नाम थायसा कैंपोस डॉस सैंटोस था जो आठ महीने की गर्भवती थी, पिछले सितंबर महीने में रियो डी जेनेरियो में देवोरो के पड़ोस में एक रेलवे लाइन के पास वो मृत पाई गई थी।  जांच के बाद ब्राजील की स्थानीय पुलिस ने दावा किया है कि उसकी बच्ची को किसी भी ऑपरेशन के जरिए उसके पेट से बाहर नहीं निकाला गया। हाल ही में प्राप्त दस्तावेजों से पता चलता है कि महिला की अजन्मी बच्ची उसके गर्भ से गायब थी।

पुलिस ने दावा किया है कि युवती ने मरने से पहले स्वाभाविक रूप से बच्ची को जन्म दिया और शायद उसी बच्ची के लिए युवती की हत्या कर दी गई हो। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची को किसी ऑपरेशन द्वारा नहीं निकाला गया था, जिससे यह पता चलता है कि वह स्वाभाविक रूप से पैदा हुई थी।

नशे में धुत भैंसों ने किया तांडव, सामने आई तबले मालिक ये करतूत

बता दें कि जिस युवती थायसा की मौत हुई है वो अपने दो बच्चों के साथ पिता से अलग हो गई थी। एक शादीशुदा व्यक्ति से रिश्ते में रहने की वजह से वो तीसरी बार गर्भवती हुई थी।

23 साल की थायसा पिछले साल 3 सितंबर की रात को अचानक लापता हो गई थी और 10 सितंबर को उसकी जो लाश मिली वह सड़ चुकी थी। रियो डी जेनेरियो स्टेट यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक मेडिसिन के प्रोफेसर नेल्सन मासिनी के अनुसार, सबसे अधिक संभावना यह है कि बच्ची का अपहरण कर लिया गया हो।  प्रोफेसर ने कहा कि ऐसी भी आशंका है कि थायसा की हत्या के समय उसे प्रसव पीड़ा हुई होगी। पीड़िता की मां, जैकलीन कैंपोस ने कहा, “मुझे विश्वास है कि मेरी पोती जीवित हो सकती है और थायसा को उसे जबरन जन्म देने के लिए बाध्य किया गया हो।  उन्होंने कहा, “मेरे रिश्तेदार घटनास्थल पर थे और वहां बच्ची का कोई निशान नहीं था, बस थायसा का शव था। मुझे मुर्दाघर में पता चला कि उसने बच्ची को जन्म दिया था।

Tags: # world newsinternational NewsPregnancy newsPregnancy updates
Previous Post

नशे में धुत भैंसों ने किया तांडव, सामने आई तबले मालिक ये करतूत

Next Post

राष्ट्रपति के 4 हत्यारों को मुठभेड़ में पुलिस ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post

राष्ट्रपति के 4 हत्यारों को मुठभेड़ में पुलिस ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी अरेस्ट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी सरकार पहुंची अयोध्या, भक्ति भाव से किए रामलला के दर्शन

20/02/2024
Gangster Act

छात्र का अपहरण करने के बाद हत्या करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई

24/12/2020
UP Board 10th-12th result

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषि‍त, सीतापुर की प्रियांशी सोनी बनीं टॉपर

25/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version