• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाॅलिटिकल टूरिज्म पर निकली प्रियंका, यूपी का माहौल खराब कर रही हैं : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस झूठ व भ्रम के सहारे अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में जुटी है।

श्री सिंह ने कहा कि श्रीमती वाड्रा माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। लेकिन उनके मंसूबे पूरे नही होंगे। भाजपा सरकार लोककल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जनता का विश्वास भाजपा पर और भी सुदृढ़ हुआ है। प्रदेश में जब कोरोना संकटकाल के समय जनता परेशान थी तब भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदो तक भोजन, दवा, राशन पहुंचाकर उनकी हर संभव मदद व सहायता कर रहे थे और पूरी कांग्रेस आइसोलेशन में थी। पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला और ऐतिहासिक जीत मिली तो कांग्रेस बौखलाहट में झूठे आरोप लगाकर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटी है ।

उन्होंने कहा कि पाॅलिटिकल टूरिज्म पर निकली प्रियंका वाड्रा की कोई भी जद्दोजहद कांग्रेस को आइसोलेशन से बाहर नहीं निकाल सकती। श्रीमती वाड्रा को लखीमपुर जाने से पहले अपनी उस कार्यकर्ता से मिलना चाहिए था जिसके साथ मथुरा में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसियों ने ही बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दमनकारी व अहंकारी सोंच है और देश पर आपातकाल थोपने वाली उस सोच को जनता बार-बार नकार रही है।

मुख्तार की हितैषी प्रियंका के मुंह से महिला सुरक्षा की बातें शोभा नहीं देती : सिद्धार्थनाथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए करप्शन को कल्चर बनाने का काम किया । यूपीए सरकार में टू जी, थ्री जी,कॉमन वेल्थ ,कोल घोटाले से लेकर अनगिनत घोटालों की जनक कांग्रेस है। यूपीए शासन का एक दशक आंतकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, परिवारवाद, अपराध तथा देश विरोधी ताकतों के लिए स्वर्णिम काल रहा है। हाल ही में पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जिस तरह अपराधियों की पैरोकारी की है, उससे उनके अपराधी संरक्षण व समर्थन के घिनौने मंसूबे एक बार फिर जाहिर हुए है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों में चुस्त-दुरूस्त लाॅ एण्ड आर्डर से मां, बहिन, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, अपराधियों पर लगाम लगी और अपराध के किले ढहा दिये गए। इसके साथ ही भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस की नीति तथा आंतकवाद के खात्में की दृढ़ इच्छाशक्ति ने देश के माहौल को बदला है।

Tags: Lucknow Newspriyanka gandhiSwatantradevup news
Previous Post

होटल में खाना खाने गए युवक की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

टाफी खिलाने के नाम पर ढाई साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
arrested

टाफी खिलाने के नाम पर ढाई साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

02/05/2024
monetary policy

फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट के निवेशकों के लिए ब्याज दरों को घटाने से बचेंगे बैंक

04/12/2020
ateroid

ऐस्टरॉइड Ryugu से ‘पार्सल’ लेकर लौटा जापान का Hayabusa 2 कैप्सूल

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version