• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंदूक की नोंक पर ग्राम प्रधान का अपहरण, आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे SSP ऑफिस

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Kidnap

kidnap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान का देर रात बंदूकों की नोक पर अपहरण कर लिया गया। इसकी शिकायत रात में ही थाना पुलिस से की गई थी। पुलिस ने मामले में रुचि नहीं दिखाई तो सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर डेरा डाल दिया।

प्रधान पत्नी ने पुलिस कप्तान को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति का अपहरण हुआ है जबकि प्रेमनगर पुलिस मामले में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।

ग्राम बलौरा निवासी सुरभि राय पत्नी संतोष राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे 02 लोग उसके दरवाजे पर आए, जिन्हें वह जानती है। उन्होंने कुंडी खटकाकर दरवाजा खुलवाया और जब उसका पति संतोष जो ग्राम प्रधान है बाहर निकला तो कुछ अन्य लोगों ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगाकर उसके गले में तोलिया डालकर खींचते हुए ले गए।

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पिस्तौल बरामद

यह देख संतोष की पत्नी ने चिल्लाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। जब वे चले गए तो इसकी जानकारी उसने तुरंत अपनी सास पुष्पा को भी दी थी।

पुष्पा ने मामले की जानकारी एसएचओ प्रेम नगर को तहरीर के माध्यम से दी। साथ ही संतोष के छोटे भाई वीरेंद्र जो कि पुलिस में है उसको भी मामले से अवगत कराया। वीरेंद्र ने उन परिचित व्यक्तियों को फोन लगाया और अपने भाई संतोष के बारे में जानकारी ली। इस पर उन्होंने फोन पर संतोष को उठाने की बात भी स्वीकारी। इसका ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़िता के पास है और पुलिस को भी बताया।

पेगासस कांड पर सुनवाई को कैसे राजी हुई सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है वजह…   

जब प्रेम नगर पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई करने में आनाकानी की तो शुक्रवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पर जा धमके। मांग की कि उनके ग्राम प्रधान का अपहरण करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई हो। साथ ही ग्रामीण अपने-अपने स्तर से मांग कर रहे थे कि उनके गांव के प्रधान को किसी भी तरह वापस लाया जाए। इस मामले में सीओ सदर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हुई है, कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsJhansi newskidnappedup news
Previous Post

भारतीय पुरुष हॉकी  का शानदार प्रदर्शन, मेजबान जापान को 5-3 से दी मात

Next Post

ADJ पर हमले मामले में ट्विस्ट, SP ने किया इस बात का खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड: CM Yogi

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश की ‘चचा’ से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी: ओमप्रकाश राजभर

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकताः मुख्यमंत्री

23/10/2026
Next Post

ADJ पर हमले मामले में ट्विस्ट, SP ने किया इस बात का खुलासा

यह भी पढ़ें

yogi government

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक

27/09/2022

गोरखपुर नाथ-सिद्ध अनुयायियों के लिए अनन्य श्रद्धा का केन्द्र: राष्ट्रपति

28/08/2021
SGPGI

योगी सरकार की पहल पर पीजीआई में शुरू हुई नई ट्रॉमा यूनिट

12/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version