• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबू, जानू, सोना पल भर में कर देगी आपको कंगाल, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Cyber Fraud

Cyber FraudCyber Fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑनलाइन अंतरंग बातें करने वाली वर्चुअल दुनिया की बाबू, जानू, सोना आपको पल भर में कंगाल कर सकती हैं। इसलिए फेसबुक पर किसी भी अनजान महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से बचें। साइबर क्राइम की दुनिया का यह नया ट्रेंड है जिसे रोकने के लिए यूपी साइबर सेल आपको सावधान कर रही है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐसे ही साइबर क्राइम का एक मामला अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरबी सिंह को कुछ दिनों पहले फेसबुक पर ऐसी ही एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी। म्युचुअल फ्रेंड लिस्ट में कई परिचितों को देख उन्होंने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद सोना बाबू वाले झांसे में आकर ऑनलाइन लड़की के सामने न्यूड हो गए। अब उनकी यह अश्लील वीडियो खूब वायरल हो रही है।

कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उड़ा दिए पुलिस के होश

साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि यह अपराध इंडस्ट्री बन चुका है। इससे जुड़े अपराधी लोगों को ठगने के नए तरीके हर रोज अपना रहे हैं। प्रदेश स्तर पर साइबर सेल का गठन होने के बाद पुलिस इस अपराध को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। इसकी वजह से OTP लेकर खाते से रकम उड़ाना, कोई झांसा देकर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवा लेने जैसे जालसाजों के नुस्खों के प्रति लोगों को काफी हद तक जागरूक किया जा चुका है। इसलिए लोगों को ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठने का नया तरीका जालसाजों ने निकाला है। अफसरों का कहना है कि वीडियो कॉल करके अंतरंग बातें करने वाली खूबसूरत लड़कियां दरअसल साइबर क्राइम की दुनियां की मामूली सी वर्कर हैं। जिन्हें कमीशन पर शिकार फसाने का टास्क दिया जाता है।

ऐसे होता है ब्लैकमेलिंग का यह धंधा

साइबर सेल के अफसरों के मुताबिक लखनऊ में अभी तक ऐसे 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनके अध्ययन से इसका तरीका पता चला। जालसाज पहले लोगों की फेसबुक प्रोफाइल को बखूबी चेक करते हैं। इसमे हाईप्रोफाइल लोगों की लिस्ट बनाकर पहले उनके फ्रेंड लिस्ट में जुड़े लोगों को रिक्वेस्ट भेजते हैं। कम से कम दस कॉमन फ्रेंड बनाने के बाद टारगेट को निशाना बनाते हैं।

हेलो, हाय के बाद शुरू होती है मीठी-मीठी बात

अफसरों के मुताबिक रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद लड़कियां पहले सर कहकर हेलो, हाय का मैसेज भेजती हैं। इसके बाद खुद को किसी बड़ी कम्पनी या गवर्मेंट इम्पलाई बताती हैं। फिर भरोसा हासिल करने के लिए किसी कामन फ्रेंड के बारे में कुछ जानकारी देकर कहती हैं कि प्लीज हमारी बातचीत के बारे में उन्हें न बताइएगा। इतने में सामने वाले को लगता है कि उसके ओहदे या पर्सनालिटी की वजह से लड़की पट गयी। बस उसकी इसी गलतफहमी का फायदा उठाकर लड़की मीठी-मीठी बातें शुरू करती है। तीन से चार दिन की चैटिंग में वह व्हाट्सएप नम्बर लेकर वीडियो कॉल करती है और उसकी बातों में आकर सामने वाला कपड़े उतार देता है। कभी-कभी सामने वाले को झिझकता देख पहले लड़की खुद न्यूड हो जाती है। इस दौरान एक खास तरह के एप के जरिये उसके फोन में वीडियो कॉल रिकार्ड होती रहती है।

अश्लील वीडियो बनने के बाद दूसरे दिन ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाता है। पहले लड़की खुद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगती है। मामला सेट न होने पर उसके गैंग के सदस्य जाल में फसे शिकार के किसी परिचित की फर्जी आईडी बनाकर उससे रुपयों की डिमांड करते हैं। इसपर बात आगे बढ़ने के डर से पीड़ित बड़ी आसानी से जालसाजों के बताए खातों में या किसी वायलेट में रुपये ट्रांसफर कर देता है। जालसाज इस बात का ध्यान रखकर डिमांड करते हैं कि सामने वाले कि जेब से आसानी से कितनी रकम निकल सकती है।

एडीजी साइबर सेल रामकुमार का कहना है कि साइबर क्राइम के इस नए ट्रेंड में पढ़े लिखे और बड़ी प्रोफाइल के लोग ही फस रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वर्चुअली किसी भी अनजान से कोई भी बातचीत बेहद सावधानी से करें। किसी तरह अगर इसके शिकार बन गए तो बेझिझक मामले की रिपोर्ट दर्ज कराएं। आपका कोई परिचित सोशल साइट्स पर आपसे कोई ऐसी बात करे जो हमेशा की तरह सामान्य न हो तो सतर्क हो जाएं वह फेक आईडी हो सकती है।

Tags: crime newsCyber crimecyber crime in hindikucknow newsNational newsup news
Previous Post

कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उड़ा दिए पुलिस के होश

Next Post

कृष्णा श्रॉफ ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने उड़ा दिए फैंस के होश

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post

कृष्णा श्रॉफ ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने उड़ा दिए फैंस के होश

यह भी पढ़ें

Poisonous Liquor

जहरीली शराब से अब तक 32 की मौत, पांच थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित

17/04/2023

जिन्ना बहुत पहले दफन हो चुके हैं, अब नहीं आएंगे बाहर : केशव मौर्य

12/11/2021
Wall Decor

इन चीजों से करें वॉल डेकोर, घर लगेगा बेहद खूबसूरत

01/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version