• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होममेड मेकअप रिमूवर देंगे फेस को नेचुरल ग्लो

Writer D by Writer D
14/08/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Makeup Remover

makeup remover

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिलाएं अपना रूप संवारने के लिए मेकअप (MakeUp) की मदद लेती है जो उनके चहरे का ग्लो बढ़ाने का काम करता है। मेकअप की मदद से चेहरा आकर्षक तो दिखता हैं लेकिन इसे लंबे समय तक त्वचा पर लगाए रखने से त्वचा को नुकसान होता हैं।

खासतौर से रात को सोने से पहले जरूर मेकअप हटाना (Makeup Remover) चाहिए। इसके लिए आपको कुदरती चीजों की मदद लेनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ होममेड मेकअप रिमूवर (Makeup Remover) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आसानी से त्वचा से मेकअप हटाया जा सकता हैं और इसको नैचुरल ग्लो दिया जा सकता हैं।

तो आइये जानते हैं इन होममेड मेकअप रिमूवर के बारे में…

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इससे चेहरे की मालिश करने से चेहरे का रंग निखरता है। साथ ही आप इसे मेकअप उतारने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दो टेबलस्पून तेल में आधा टीस्पून पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। मेकअप उतारने के साथ ही ये स्किन को मॉइश्चराइज़ भी करता है।

दही

हर दिन दही खाने और चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लो करती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे आप मेकअप उतारने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, दही एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर है। इसके लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसमें कॉटन बॉल डुबोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। जब मेकअप पूरी तरह निकल जाए तो चेहरा पानी से धो लें।

बेबी शैम्पू

बेबी शैम्पू एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर है। इसके लिए एक कप पानी में आठ टीस्पून ऑलिव ऑयल/कोकोनट ऑयल और आधा टीस्पून बेबी शैम्पू मिलाकर एक बोतल में भरकर रखें और ज़रूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।

कोकोनट ऑयल

नारियल का तेल चेहरे के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। मॉइश्चराइज़र, लिप बाम और मेकअप रिमूवर के तौर पर आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। हथेली पर थोड़ा-सा नारियल तेल लेकर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करके टीशू पेपर से साफ़ कर लें और चेहरा धो लें। इसके बाद दुबारा थोड़ा तेल लेकर आंखों पर लगाएं और हल्के-से मसाज करें।

बादाम का तेल व कच्चा दूध

कच्चा दूध स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। एक टेबलस्पून कच्चे दूध में बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मेकअप छुड़ाएं।

जोजोबा एंड विटामिन ई ऑयल

एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर विटामिन ई त्वचा को मुलायम बनाता है। 60 मि।ली। जोजोबा ऑयल और एक विटामिन ई कैप्सलू को मिलाकर कांच की बोतल में रख दें और जब भी ज़रूरत हो इस्तेमाल करें। इससे आप आसानी से वॉटर प्रूफ मस्कारा, लिक्विड आई लाइनर भी रिमूव कर सकती हैं, वो भी बिना ज़्यादा मेहनत के।

खीरा

खीरे का उपयोग आप मेकअप रिमूवर के तौर पर भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे को मिक्सर में पीसकर पतला पेस्ट बना लें, फिर इसे सीधे चेहरे पर लगाकर मालिश करें। मेकअप रिमूव करने के साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट बनाता है और दाग़-धब्बों से भी निजात दिलाता है।

Tags: beauty hacksBeauty tipshomemade makeup removersSkin Care Tips
Previous Post

हथेली में मौजूद ये रेखाएं आपको दिलवा सकती है पैतृक संपत्ति

Next Post

घने बालों की है चाहत, तो करें इसका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
hair

घने बालों की है चाहत, तो करें इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

भाद्रपद पूर्णिमा

सावन में शिव साधना के बाद अब भाद्रपद में होगी श्रीकृष्ण की भक्ति

31/07/2020
Uniform Civil Code

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर धामी सरकार का बड़ा कदम, 5 सदस्यों की ड्राफ्टिंग कमेटी का किया गठन

27/05/2022
AP Dhillon

‘… सलमान की वजह से हुईं फायरिंग’, AP Dhillon ने अब तोड़ी चुप्पी

03/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version