• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, विधानसभा में बनेंगे विपक्ष के नेता

Writer D by Writer D
22/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अखिलेश यादव ने सांसदी छोड़ने का फैसला कर लिया है। हाल में ही वह मैनपुरी की करहल सीट से विधायक बने हैं। ऐसे में उन्हें सांसदी या विधायकी में से एक छोड़नी थी। अखिलेश ने सांसदी छोड़ने का फैसला कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लोकसभा पहुंचे हैं। यहां वह स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा। अब अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता बनेंगे। यानी अब बीजेपी सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव सदन से लेकर सड़क की लड़ाई की अगुवाई करेंगे। अब अगले छह महीने के अंदर आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

#WATCH | Delhi: Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav going to Lok Sabha Speaker Om Birla’s office to resign from his membership of the House.

In the recently held Uttar Pradesh elections, he was elected as an MLA from the Karhal seat. pic.twitter.com/IBjc4jqr8t

— ANI (@ANI) March 22, 2022

सांसदी छोड़ने के फैसले से पहले अखिलेश यादव सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के अलग-अलग तबकों के लोगों से मुलाकात की थी। इससे पहले रविवार को अखिलेश करहल गए थे और वहां भी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा था कि आगे क्या करना चाहिए?

अखिलेश यादव बोले- बड़ा कठिन है UP में सफर…, जानें पूरा मामला

आजमगढ़ की संसदीय सीट या करहल की विधानसभा सीट के छोड़ने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि यह पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर तय किया जाएगा। उन्होंने उल्टे मीडिया से सवाल पूछते हुए कहा था कि आप बताइए मैं क्या करूं? अखिलेश ने कहा था कि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी राय बता दी, अब आगे का फैसला पार्टी तय करेगी।

Tags: #vidhansabhaakhilesh yadavAzamgarhloksabha newsLucknow News
Previous Post

महिला विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों से दी करारी शिकस्त

Next Post

अखिलेश के बाद आजम खान ने भी लोकसभा से दिया इस्तीफा, बने रहेंगे विधायक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
azam khan -akhilesh yadav

अखिलेश के बाद आजम खान ने भी लोकसभा से दिया इस्तीफा, बने रहेंगे विधायक

यह भी पढ़ें

Uttarakhand PCS

UPPCS 2020 का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

12/04/2021
divyangjan

सरकारी भवनों को दिव्यांग हितैषी बना रही योगी सरकार

27/10/2025
massive fire

रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, पांच बच्चों समेत दस की मौत

16/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version