• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्षाकाल से पूर्व ही अधिक से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के कार्य को पूरा किया जाए : एके शर्मा

Writer D by Writer D
14/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने तथा शहरों के सौन्दर्यीकरण के लिए चलाये जा रहे 60 दिवसीय विशेष अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए आज वाराणसी नगर निकाय के कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने इस दौरान नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान पानी की निकासी के लिए नाले-नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे कहीं पर भी जलभराव की स्थित न बने और लोगों को संक्रामक बीमारियों की चपेट में न आना पड़े, इसके लिए साफ पानी की आपूर्ति पर भी ध्यान दिया जाए।

उन्होंने नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा उठान एवं सीवर आदि की सफाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बनारस हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और पूरे देश-दुनिया के लोग यहां आते हैं। नागरिक सुविधाओं व नियमित सफाई का अभाव तथा नाले-नालियों में गन्दगी पाये जाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

मानसून आने से पहले पानी निकास की सभी तैयारियां अभी से पूर्ण की जाए : एके शर्मा

उन्होंने इस दौरान किये जा रहे कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रातःकालीन 05 बजे से 08 बजे के बीच होने वाली तथा सायंकालीन 04 से 08 बजे के बीच की जा रही साफ-सफाई, कूड़ा उठान, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सीवर की सफाई, नाली/नालों की सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनीटरिंग की जाए। सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का प्रभावी अनुरक्षण एवं संचालन तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो। वर्षाकाल से पूर्व ही अधिक से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण का कार्य हो।

नगर विकास मंत्री ने बनारस शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए खाली स्थानों पर पौधे एवं हरियाली के लिए घास लगाने तथा चौराहों का सौन्दर्यीकरण के साथ सड़कों पर लेन पेन्टिंग एवं जेब्रा क्रासिंग एवं साइनेज के कार्य को तीब्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए।

नगर को अच्छे से श्रेष्ठ की ओर ले जाने के लिए व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा : एके शर्मा

उन्होंने कहा कि सुगम यातायात के लिए चौराहों का चौड़ीकरण किया जाए, फूटपाथ ठीक कराये जाएं और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़क किनारे पौध रोपड़ कराया जाए तथा ग्रीन बेल्ट बनाया जाए। अर्द्ध-विकसित/निर्माणाधीन पार्कों के कार्यों को पूर्ण कर उनका सौन्दर्यीकरण किया जाए। उन्होंने अमृत सरोवर योजना के तहत शहरों के तालाबों का अनुरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने के भी निर्देश दिए।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

बाहुबली हाजी इकबाल को बड़ी राहत, HC ने मंजूर की अग्रिम जमानत

Next Post

सीएम योगी 287 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी 287 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
ak sharma

ऊर्जा मंत्री ने कलेक्ट्रेट में विद्युत अधिकारियों के साथ की बैठक

10/06/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को पुरस्कृत

25/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version