• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस स्टेशन बना जंग का आखाडा, पुलिसकर्मियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Writer D by Writer D
30/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
policemen

policemen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। देश में लोकतंत्र की अलख जगाए रखने के लिए खाकी को भी एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। देश के अंदर लॉ एंड ऑर्डर ना बिगड़े जनता में किसी भी तरीके का आपसी विद्रोह ना हो। इसके लिए जगह-जगह पुलिस चौकी पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन जिस खाकी पर इन तमाम मसलों को सुलझाने की जिम्मेदारी है। वो खाकी आपसी विवादो का शिकार हो रही है। उत्तर प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामला गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के दर्जीकुआ पुलिस चौकी का है।

यहां खाकी को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें लोगों का विवाद और मारपीट का मामला सुलझाने आई पुलिस (Policemen)  खुद ही मारपीट पर आमादा हो गई। पुलिस चौकी के सामने दो पुलिसकर्मी आपस में ही मारपीट पर आमादा हो गए। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लात घुसे चले। लड़ाई करते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ, तो चर्चा आम हो गई।

…जब विवादों को सुलझाने वाली पुलिस खुद ही मारपीट पर आमादा हो गई.

वायरल वीडियो यूपी में गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के दर्जीकुआ पुलिस चौकी का है. pic.twitter.com/xa6t7yM3Wc

— Kumar Abhishek (TV9 Bharatvarsh) (@active_abhi) July 30, 2022

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के दर्जी कुआं पुलिस चौकी पर खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो पुलिसकर्मी आपस में मारपीट कर बैठे हैं। इतना ही नहीं, दोनों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि अकसर लोगों का विवाद और मारपीट का मामला निबटाती नजर आती गोंडा पुलिस आज खुद ही मारपीट पर आमादा हो गई।

पटना टेरर मॉड्यूल: आतंकी सनाउल्लाह के घर NIA ने चस्पा की नोटिस

पुलिसकर्मियों में मामूली कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस चौकी के सामने ही काफी देर तक दोनों सिपाही लड़ते रहे, गाली गलौज करते रहे और हाथापाई होती रही। पुलिस चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद भी ये सिपाही नहीं रुके। सिपाहियों की आपसी भिड़ंत और मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का गोंडा जिले के एसपी आकाश तोमर नें संज्ञान लिया और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

Tags: crime newsgonda newsup news
Previous Post

पटना टेरर मॉड्यूल: आतंकी सनाउल्लाह के घर NIA ने चस्पा की नोटिस

Next Post

ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना होगा : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
cm yogi

ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना होगा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर पति जीन गुडएनफ संग शेयर की एक प्यारी तस्वीर

23/10/2020
omar abdullah

फारुख अब्दुल्ला के बाद अब उमर अब्दुल्ला भी हुए कोरोना पॉजिटिव

09/04/2021
Kanpur Police Commissioner

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने की अपील, जरूरतमंदों की मदद करने के लिए करें नामांकन

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version