• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूचना प्रसारण मंत्रालय और आईटीबीपी ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Tiranga Yatra

Tiranga Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा (Tiranga) फहराने के आह्रवान के क्रम में भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो और पूर्वी सीमान्त मुख्यालय, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा लखनऊ के केंद्रीय भवन से  कई किमी लम्बी हर घर तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गयी। इस रैली में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ने हिस्सा लिया।

पूर्वी सीमान्त मुख्यालय, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल,उप महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, केंद्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक मनोज वर्मा और पीआईबी के उपनिदेशक डा.एम.एस यादव ने ‘हर घर तिरंगा’ रैली का नेतृत्व किया । भारतीय नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच निजी बंधन की भावना को बलवती बनाने के सिलसिले में सरकार की पहल ‘हर घर तिरंगा’ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये सूचना प्रसारण मंत्रालय और आई.टी.बी.पी. ने रैली का आयोजन किया ।

पूर्वी सीमान्त मुख्यालय, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कहा कि यह मौका इस देश की आजादी के लिए जिन अमर सपूतों ने अपना बलिदान दिया था,  उन सबको नमन, स्मरण और उनके आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करने का हमारे लिए अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि आप सब भारत के आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जो देश के 135 करोड़ नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का आधार बनेगा।

Tiranga Yatra

महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के उद्घोष को आगे बढ़ाने के लिये हम सभी सांसदों और युवा नेताओं को इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेना चाहिये। उन्होंने कहा, “हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज को सदैव ऊंचा रखने के लिये एक होकर और मिलकर काम करना होगा।”

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में पहला MSME मार्ट बनकर तैयार

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक मनोज वर्मा ने कहा कि कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हमें “औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और उनके असंख्य बलिदान की याद दिलाते हैं।” उन्होंने कहा कि स्वंत्रता संग्राम से जुड़ी वीरता और सामाजिक समरसता की तमाम दास्तानें मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “जब हम गर्व से अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, तो उससे एकता, समरसता और सार्वभौमिक भाईचारे के हमारे राष्ट्रीय मूल्य भी परिलक्षित होते हैं।”

पत्र सूचना कार्यालय के उपनिदेशक डा.एम.एस.यादव ने कहा कि इस हर घर तिरंगा अभियान की शानदार सफलता के लिये हम सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रतीक है, जो पूरे देश को एकबद्ध करता है। उन्होंने आगे कहा कि बाइक रैली से लोगों तक यह संदेश ले जाने में मदद मिलेगी कि वे 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा लगायें और हर घर तिरंगा के लक्ष्य को पूरा करें।

Tags: Amrit Mahotsavazadi ka amrit mahotsavhar ghar tiranga abhiyanLucknow NewsTiranga Yatra
Previous Post

थारू जनजाति की 65 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित

Next Post

कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या का लिया बदला, आतंकी लतीफ़ को सेना ने किया ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Rahul Bhatt

कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या का लिया बदला, आतंकी लतीफ़ को सेना ने किया ढेर

यह भी पढ़ें

under construction flyover collapsed

निर्माणधीन द्वारका एक्सप्रेसवे एलिवेटेड हाईवे का एक हिस्सा गिरा, राहत-बचाव कार्य शुरू

28/03/2021
The entire family was found dead

रोडवेज की अनुबंधित बस में मिला चालक का शव

26/07/2023
Arpita Mukherjee

अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से मिला नोटों का ‘पहाड़’, ED ने मँगवाई नोट गिनने की मशीन

27/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version