• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्राई स्किन पर लगाएं होममेड क्रीम, जानें बनाने का तरीका

Writer D by Writer D
09/05/2026
in फैशन/शैली
0
Cold Cream

Cold Cream

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों (Winter) का मौसम त्वचा के लिए बहुत ही कठिनाइयों से भरा रहता हैं। इस मौसम में त्वचा की प्राकृतिक नमी छिन जाती है एवं त्वचा रूखी (Dry Skin) और बेजान हो जाती हैं जिसकी वजह से चहरे का आकर्षण ही खत्म हो जाता हैं। ऐसे में अपनी खूबसूरती को वापस पाने के लिए जरूरी हैं कि त्वचा को नमी पहुंचाई जाए। इसके लिए बाजार में कई तरह की कोल्ड क्रीम (Cold Cream) मिल जाती हैं लेकिन इनमें केमिकल पदार्थ होते हैं जो रिएक्शन भी कर सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको घर पर ही कोल्ड क्रीम बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की प्राकृतिक नमी को लौटाते हुए इसे खूबसूरत बनाएंगे।

एलोवेरा से बनाएं विंटर कोल्ड क्रीम (Cold Cream)

– सर्दियों में विंटर कोल्ड क्रीम को बनाने के लिए आपके पास एलोवेरा जेल के साथ-साथ विटामिन ई ऑयल, टी ट्री ऑयल, बदाम का तेल और मोम का होना जरूरी है।
– अब आप धीमी आंच पर एक कटोरे में मोम और बदाम के तेल को मिलाएं और जब मोम अच्छे से पिघल जाए तो आंच को बंद कर दें।
– अब मिश्रण को ठंडा होने दें और मिश्रण में विटामिन ई ऑयल, एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल तीनों को अच्छे से मिलाएं। मिलना के लिए आप मिक्सी का भी सहारा ले रहे हैं।
– अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि मिश्रण बनने के बाद तुरंत इसका इस्तेमाल त्वचा पर ना करें।
– थोड़े टाइम के लिए इसे फ्रिज में रखें और फिर कुछ हफ्तों बाद इसका इस्तेमाल त्वचा पर करें।

नारियल के तेल से बनाएं कोल्ड क्रीम (Cold Cream)

– इस विंटर कोल्ड क्रीम को बनाने के लिए आपके पास नारियल के तेल के साथ-साथ विटामिन ई ऑयल, ऑलिव ऑयल, मोम और वनीला ऑयल का होना जरूरी है।
– अब आप मध्यम आंच पर एक कटोरे में नारियल के तेल के साथ-साथ बदाम का तेल, ऑलिव ऑयल और विटामिन ई एक साथ डालें।
– अब इस मिश्रण में मॉम को भी मिलाएं।
– अब जब मॉम पिघल जाए तो आंच को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
– ठंडा होने के बाद मिश्रण में वनीला ऑयल मिलाएं और उसे एक जार में भर कर रख दें। अब बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल त्वचा पर करें।

बदाम के तेल से बनाएं कोल्ड क्रीम (Cold Cream)

– सर्दियों में इस क्रीम को बनाने के लिए आपके पास बदाम के तेल के साथ-साथ एलोवेरा जूस, नारियल का तेल, शिया बटर, कोकोआ बटर और एसेंशियल ऑयल का होना जरूरी है।
– अब आप धीमी आंच पर नारियल का तेल गर्म करें और उसमें शिया बटर, कोकोआ बटर को मिलाएं।
– अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
– इसके बाद मिश्रण में एलोवेरा जूस और एसेंशियल ऑयल को अच्छे से मिक्स करें।
– अब बने मिश्रण को एक जार में बंद करके रख दें। अब आप बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल रात को सोने से पहले अपनी त्वचा हाथ पैर आदि पर कर सकते हैं।

त्वचा के टाइप के हिसाब से ऐसे करें कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल

जिन लोगों त्वचा सेंसिटिव है वे नारियल तेल से बनी कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे इसका इस्तेमाल दिन और रात दोनों में कर सकते हैं।
– ड्राई स्किन वाले लोग रात में सोने से पहले घर पर बनी कोल्ड क्रीम का प्रयोग करें। ऐसा करने से सुबह उठकर फेस मुलायम नजर आएगा।
– ऑयली स्किन वाले लोग कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा को अच्छे से धोएं और उसके बाद सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है।

घर पर बनी विंटर क्रीम के फायदे

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम में किसी भी प्रकार के रसायनिक तत्व मौजूद नहीं होते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम प्राकृतिक चीजों से बनी होती है। ऐसे में त्वचा में प्राकृतिक नमी बनाए रखने में होममेड कोल्ड क्रीम उपयोगी है।

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा कर सकती है।

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम त्वचा को रूखा होने से बचा सकती है।- घर पर बनी गोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर दाने, मुहांसे आदि की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर दरारें दिखना बंद हो सकती हैं।

– घर पर बनी कोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर खिंचाव महसूस नहीं होता है।

– रूखी त्वचा के कारण अक्सर खुजली की समस्या होती है। ऐसे में घर पर बनी कोल्ड क्रीम इस समस्या से राहत पहुंच सकती है।

Tags: beauty hacksBeauty tipsdiy cold creams
Previous Post

Nashik TCS Case: मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार, AIMIM नेता पर कसा शिकंजा

Next Post

सुबह-सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री के घर ED की दस्तक, बढ़ी सियासी हलचल

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Next Post
ED raids at AAP MP Sanjeev Arora's house

सुबह-सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री के घर ED की दस्तक, बढ़ी सियासी हलचल

यह भी पढ़ें

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 34 हजार की ठगी

16/05/2023
72 Hooren

जेएनयू में की जायेगी 72 हूरें की विशेष स्क्रीनिंग

02/07/2023
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

मैं अपना नाम भूल सकती हूं, लेकिन नंदीग्राम नहीं: ममता बनर्जी

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version