• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी से बढ़ने लगेंगे आपके नाखून, आज़माएँ ये टिप्स

Writer D by Writer D
12/04/2023
in फैशन/शैली
0
nails

nails

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाखूनों (Nails) की सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरह के नेलआर्ट करवाना पसंद करती हैं जो इन्हें आकर्षक बनाते हैं। लेकिन ये नेलआर्ट लंबे नाखून पार ही अच्छे लगते हैं और कई महिलाएं हैं जो नकली नाखून का इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाओं को यह शिकायत रहती हैं कि उनके नाखून बहाद सॉफ्ट रहते हैं जो या तो बढ़ते नहीं हैं और बढ़ते हैं तो टूट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कारगर उपाय लेकर आए हैं जो आपके नाखूनों (Nails) को मजबूत बनाएंगे और उन्हें जल्दी-जल्दी बड़ा करने में मदद करेंगे। इनकी मदद से आपके नाखून हफ्तेभर में ही बढ़ने लगेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

अंडा

हमारे नाखून (Nails) कठोर प्रोटीन कॅराटिन से बने होते हैं और आप यह अच्छी तरह जानती हैं कि अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में लंबे नाखूनों को पाने के लिए अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इसमें संतरे का रस भी मिला लेंगी तो नाखून मजबूत बनेंगे। क्योंकि संतरे के रस में मौजूद विटामिन सी नाखूनों में कोलोज़न बनाने में मदद करता है जिससे नाखून चमकदार और मजबूत बनते हैं। तो अब मजबूत और लंबे नाखून पाने के लिए एक कटोरी में एक अंडे का सफेद हिस्सा लें। अब इसमें दो चम्मच संतरे का रस मिला लें। इस घोल को अपने नाखूनों पर 5 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। फिर साफ पानी से हाथों को धो लें। ऐसा लगातार 7-8 दिनों के लिए करें। आपको फर्क नजर आने लगेगा।

 

संतरे का रस

विटामिन सी से भरपूर संतरे का रस नाखूनों के लिए एक हेल्दी टॉनिक माना जाता है। इसलिए बिना देर किए आज से ही नाखूनों को हेल्दी बनाने के लिए यह उपाय अपनाएं। इसके लिए एक कटोरी संतरे का रस लें। फिर अपने नाखूनों को इस रस में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। फिर 10 मिनट बाद साफ करें। अब साफ पानी से हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। फिर हाथों में नारियल तेल या मॉश्चराइजर लगाएं। ऐसा दिन में एक बार आप कभी भी कर सकती हैं।

लहसुन

लहसुन ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि यह आपके संदुर नाखूनों को भी लंबा करने में मदद करता है। लंबे नाखून पाने के लिए लहसुन की एक कली लें। उसके छिलके छील कर छिलकों को फेंक दें। अब इन लहसुनों को बीच में से काट लें और इसे अपने नाखूनों पर 10 मिनट के लिए रगड़ें। ऐसा लगातार 7 दिनों तक करें। आपको एक हफ्ते में ही फर्क नजर आने लगेगा और 10 दिनों में आपके नाखून लंबे हो जाएंगे।

ऑलिव ऑयल

लंबे और मजबूत नाखून पाने में ऑलिव ऑयल भी काफी इफेक्टिव है। ऑलिव ऑयल में मौजूद ट्राईसिलेग्लिसरॉल्स (ट्राइग्लिसराइड्स या वसा) नाखूनों को मॉश्चराइज कर उन्हें मुलायम और मजबूत बनाते हैं जिससे ये जल्दी नहीं टूटते। इसलिए नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए ब्यूटिशियन ऑलिव ऑयल से नाखूनों की मसाज करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा इस तेल में मौजूद विटामिन ई नाखूनों को पोषण प्रदान करता है जिससे नाखून तेजी से बढ़ते हैं। तो लंबे और मजबूत नाखून पाने के लिए ऑलिव ऑयल एक अच्छा उपाय है।

नारियल का तेल

आपके घर में मौजूद नारियल का तेल भी आपके नाखूनों को सुंदर बना सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड तथा अन्य पोषक तत्व नाखूनों को मजबूत बनाने का काम करता है और उन्हें लंबा करने में मदद करता है। इसके लिए हाथों को जब भी धोएं उसके बाद हमेशा हाथों पर दो से तीन बूंदें नारियल तेल की लेकर नाखूनों की मसाज करें। यह 10 दिन में ही नाखूनों को लंबा कर देगा।

Tags: beuaty hacksbeuaty tipstips to grow nails faster
Previous Post

इन तरीकों से मिलेगी पसीने की बदबू से राहत

Next Post

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, सेना ने इलाका किया सील

Writer D

Writer D

Related Posts

Indouri Poha
खाना-खजाना

आज परोसें ये फेमस डिश, बेहद टेस्टी है ये रेसिपी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Open Pores
फैशन/शैली

तपती गर्मी में भी चेहरा दिखेगा खूबसूरत, ओपन पोर्स हो जाएंगे गायब

21/06/2026
Next Post
Bathinda Military Station

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, सेना ने इलाका किया सील

यह भी पढ़ें

ravi kishan

BJP सासंद रवि किशन का बयान – बचा लो देश की जवानी को…:

16/09/2020
Former Pakistan cricketer Shoaib Akhtar gave his opinion before WTC final

WTC final से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने दी अपनी राय 

10/06/2021
arrested

40.700 किलो गांजे के साथ चार अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

05/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version