• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हवा में अचानक डगमगाया सीएम योगी का हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से बची जान

Writer D by Writer D
21/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का हेलिकॉप्टर रविवार को कानपुर में उस समय डगमगा गया। जब यह हेलीपैड से लखनऊ के लिए उड़ान भर रहा था। तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर का दिशा संतुलन बिगड़ा जिससे मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। पायलट की त्वरित सूझबूझ और कुशलता से हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। जिसके बाद दोबारा उड़ान भरी गई। यह घटना चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर हुई। जहां सीएम योगी (CM Yogi) विकास परियोजनाओं की समीक्षा के बाद रवाना हो रहे थे।

घटना दोपहर करीब 4:35 बजे की है, जब सीएम योगी (CM Yogi) ने कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट, पावर प्लांट, और अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण करने के बाद हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर ने 90 डिग्री घूमकर उड़ान शुरू की,लेकिन तेज हवाओं के कारण यह अनियंत्रित होकर अधिक घूम गया। जमीन से 15-20 फीट की ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर डगमगाने लगा। पायलट ने तुरंत फैन की गति कम की और हेलिकॉप्टर को हेलीपैड के बजाय पास के घास के मैदान पर उतार लिया। स्थिति नियंत्रित होने के बाद पायलट ने दोबारा उड़ान भरी और CM सुरक्षित लखनऊ पहुंचे।

सभी भौचक्के रह गए

​गोविंद नगर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी (BJP MLA Surendra Maithani) ने बताया ‘जिस वक्त CM का हेलिकॉप्टर डगमगाया हम सभी लोग भौचक्के हो गए। पहली बार देखा कि CM का हेलिकॉप्टर हेलीपैड वाली जगह पर न होकर घास के मैदान पर उतर गया। मौके पर मौजूद अधिकारी, मंत्री, और विधायक भी इस घटना से स्तब्ध रह गए। पायलट की त्वरित कार्रवाई की सभी ने सराहना की।

PM मोदी के दौरे की तैयारी

CM योगी का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कानपुर दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए था। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में PM के लिए हेलीपैड तैयार किया गया है। CM ने मेट्रो स्टेशन, पनकी पावर प्लांट, और 225 अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।मेट्रो में सफर करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक भी की।

पहले भी हो चुकी है तकनीकी खराबी

यह पहला मौका नहीं है जब CM योगी के हेलिकॉप्टर या विमान में समस्या आई हो। इससे पहले 26 मार्च को आगरा में उनके विमान में तकनीकी खराबी के कारण खेरिया एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा था। तब दिल्ली से दूसरा विमान मंगवाया गया। जिसके कारण लखनऊ में उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इसके अलावा जून 2022 में वाराणसी में उनके हेलिकॉप्टर को पक्षी के टकराने के कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल में उत्तर भारत में तेज हवाएं और अचानक मौसम परिवर्तन आम हैं। जो हेलिकॉप्टर उड़ानों को प्रभावित कर सकते हैं। इस घटना में भी तेज हवाओं को हेलिकॉप्टर के डगमगाने का कारण बताया गया. हालांकि कोई जांच या निरीक्षण नहीं किया गया।

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

कानपुर में CM योगी के हेलिकॉप्टर की यह घटना भले ही छोटी थी लेकिन यह हेलिकॉप्टर उड़ानों में मौसम और तकनीकी सावधानियों की अहमियत बताती है। पायलट की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित हादसे को टाल दिया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को भविष्य में और सतर्क रहने का संदेश दिया है। खासकर PM मोदी के आगामी दौरे को देखते हुए।

Tags: cm yogikanpur newsup news
Previous Post

पोप फ्रांसिस का वेटिकन सिटी में निधन, लंबे वक़्त से थे बीमार

Next Post

UP STF ने किया फर्जी पेपर गैंग का पर्दाफाश, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 3 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.
Main Slider

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

08/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मेरी कर्मभूमि, जनता का आशीर्वाद मेरा बल: केशव मौर्य

08/08/2026
Next Post
STF

UP STF ने किया फर्जी पेपर गैंग का पर्दाफाश, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 3 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

DBRAU

DBRAU अंतिम वर्ष और सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा 11 सिंतबर से होगी शुरू

01/09/2020
Hoisting of Dharmadhwaj in Ayodhya

सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में धर्मध्वज का आरोहण, संत समाज भावविभोर

25/11/2025
कोरोना के डर का दिखा साइड इफेक्ट Corona's fear showed side effects

कोरोना के डर का दिखा साइड इफेक्ट,पति को कोर्ट में देना पड़ गया मर्दानगी का सबूत

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version