• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का आतंक पर वार, 8 सालों में 230 दुर्दांत अपराधी ढेर, 142 स्लीपर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में न केवल अपराधियों (Criminals) पर कार्रवाई का बुलडोजर चलाया बल्कि प्रदेश में आतंकवादी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल (सहयोगी) और असामाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसा है। उत्तर प्रदेश में न सिर्फ आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त किया बल्कि टेरर फंडिंग, धार्मिक उन्माद, फर्जी दस्तावेज, विदेशी घुसपैठ पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी के आंकड़े

उत्तर प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में जहां एक ओर 230 दुर्दांत अपराधियों (Criminals) को मुठभेड़ में ढेर किया गया वहीं दूसरी ओर आतंकवादी संगठनों के 142 स्लीपिंग माॅड्यूल को भी अरेस्ट किया गया है। इनमें प्रदेश में एक्टिव 131 स्लीपिंग मॉड्यूल आतंकवादी संगठनों को पनाह देने के साथ गोपनीय सूचनाएं पहुंचाते थे जबकि एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं आतंकवादी संगठनों को टेरर फंडिंग करने वाले 11 स्लीपिंग माॅड्यूल को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे धकेला है।

स्लीपिंग मॉड्यूल, टेरर फंडिंग और विदेशी घुसपैठ पर करारा प्रहार

वर्ष 2017 से यूपी में अपराधियों (Criminals) पर शुरू हुई में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध, अपराधियों, आतंकवादी संगठनों के स्लीपिंग मॉड्यूल, टेरर फंडिंग, विदेशी घुसपैठ पर करारा पहार करने के निर्देश दिये गए। योगी सरकार (Yogi Government) ने साफ कहा उत्तर प्रदेश की धरती पर न तो आतंक और न ही देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बर्दाश्त किया जाएगा। नतीजा , एटीएस (उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर आतंकी संगठनों के स्लीपिंग माड्यूल पर कार्रवाई तेज की और जिसका नतीजा रहा कि पिछले 8 वर्षों में एटीएस ने आतंकवादी संगठनों के 131 स्लीपिंग माड्यूल पर शिकंजा कसा और गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह अातंकवादी संगठन को पनाह देने के साथ गोपनीय सूचनाएं भेजते थे जबकि एक आतंकवादी को मुठभेड़ में ढेर किया।

पीएफआई, आईएसआई जैसे संगठनों से ताल्लुक रखते थे। बीते 8 वर्षों में प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई बताती है कि यूपी एटीएस ने संगठित आतंकवादी नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने में किस तरह काम किया। इसके साथ ही एटीएस ने टेरर फंडिंग के खिलाफ भी पूरी ताकत से एक्शन लिया। पिछले आठ वर्षों में आतंकवादी संगठनों को टेरर फंडिंग करने वाले 11 स्लीपिंग मॉड्यूल को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध धन के माध्यम से आतंकी गतिविधियों को पोषित करने में लिप्त थे। इसके अतिरिक्त भारतीय जाली मुद्रा के मामलों में 41 गिरफ्तारियां की गयी और 47।03 लाख रुपये की नकली मुद्रा बरामद की गई है।

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण मॉड्यूल पर शिकंजा

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने या सड़क-जुलूस की साजिश में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इन मामलों में एटीएस ने 1 गिरफ्तारी की है।

बीते आठ वर्षों में यूपी सरकार ने आतंकवादी संगठनों और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए जिस रणनीति और तत्परता से काम किया है, उसने प्रदेश को आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई दी है। इतना ही नहीं प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों पर भी एटीएस की पैनी नजर रही। इस अवधि में 173 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे। वहीं, अवैध धर्मांतरण से जुड़े 20 से अधिक लोगों को अरेस्ट किया गया। एटीएस ने साइबर फ्रॉड और फर्जी नाम/पते पर सिम खरीदने जैसे मामलों में भी प्रभावी कदम उठाए। साइबर फ्रॉड गतिविधियों में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 19 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। इनमें चार चाइनीज और 15 भारतीय आरोपी हैं।

नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी

मौजूदा हालात में इंडो नेपाल बॉर्डर पर यूपी एटीएस और जिला पुलिस की टीम नजर लगाए है। बॉर्डर एरिया के संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जा रही है।

Tags: Yogi News
Previous Post

नाव पलटने से 7 लोग डूबे, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Next Post

CBSE में सफल बच्चों को सीएम धामी ने दी बधाई, फेल होने वालों का ऐसे बढ़ाया हौसला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
CM Dhami

CBSE में सफल बच्चों को सीएम धामी ने दी बधाई, फेल होने वालों का ऐसे बढ़ाया हौसला

यह भी पढ़ें

SIR Form Scam: ठगी करने वालों की ये ‘शातिर’ चाल कर देगी अकाउंट खाली, हो जाएंगे चारों-खाने चित

SIR Form Scam: ये चाल मिनटों में खाली कर देगी अकाउंट, हो जाएंगे चारों-खाने चित

26/11/2025
मायावती Mayawati

मायावती की योगी सरकार को सलाह, बोली- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में ध्यान दे

06/10/2020

महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटों में रिकॉर्ड 8240 नए मामले, अब तक 3.18 लाख से ज्यादा केस

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version