• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्पन्ना एकादशी के दिन न करें ये काम, हो जाएगा अनर्थ

Writer D by Writer D
08/11/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Nirjala Ekadashi

Nirjala Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मार्गशीर्ष मास (अगहन) के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन एकादशी माता का जन्म हुआ था, जिन्होंने भगवान विष्णु के शरीर से प्रकट होकर मूर नामक राक्षस का वध किया था। इसलिए इस व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और समस्त पापों का नाश होता है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और किन नियमों का पालन करना चाहिए।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) 2025 तिथि

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास की एकादशी तिथि की शुरुआत 15 नवंबर, शनिवार को सुबह 12 बजकर 49 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 16 नवंबर, रविवार को सुबह 2 बजकर 37 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर, शनिवार को रखा जाएगा।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के दिन क्या करें?

व्रत संकल्प दशमी की रात्रि से ही सात्विक रहें। एकादशी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।

भगवान विष्णु की पूजा भगवान विष्णु और एकादशी माता की विधिवत पूजा करें। पूजा में पंचामृत, चंदन, अक्षत, फल, पुष्प, धूप, दीप और तुलसी दल का प्रयोग अवश्य करें।

मंत्र जप पूजा के दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करते रहें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

भोग भगवान विष्णु को केवल फलों का भोग लगाएं। खीर में तुलसी दल मिलाकर भोग लगाना शुभ होता है। अन्न (चावल) का भोग बिल्कुल न लगाएं।

रात्रि जागरण रात के समय भगवान विष्णु के भजन-कीर्तन और कथा-पाठ के साथ रात्रि जागरण करें।

दान-पुण्य इस दिन दान और पुण्य कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को अन्न, वस्त्र या दक्षिणा दान करें।

पारण व्रत का पारण अगले दिन (द्वादशी तिथि) सूर्योदय के बाद ही करें। पारण से पहले ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को भोजन कराकर दक्षिणा दें।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के दिन क्या न करें?

अन्न और चावल का सेवन एकादशी के दिन अन्न और चावल का सेवन पूर्णतः वर्जित है। जो व्यक्ति व्रत नहीं भी रख रहे हैं, उन्हें भी चावल नहीं खाना चाहिए।

तामसिक भोजन इस दिन मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और अन्य तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें।

तुलसी तोड़ना कादशी के दिन तुलसी के पत्ते बिल्कुल न तोड़ें। पूजा के लिए तुलसी दल एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें। इस दिन तुलसी पर जल भी नहीं चढ़ाया जाता है, क्योंकि एकादशी माता भी निर्जला व्रत रखती हैं।

निंदा और अपशब्द किसी की निंदा, आलोचना या अपशब्द कहने से बचें। किसी से भी बुरा व्यवहार न करें।

ब्रह्मचर्य का पालन एकादशी के दिन पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

पेड़-पौधे को काटना इस शुभ दिन पर वृक्ष से पत्ते तोड़ना या किसी पेड़-पौधे को नुकसान पहुंचाना वर्जित माना गया है।

Tags: Utpanna Ekadashi
Previous Post

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, श्री हरि विष्णु के साथ मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Next Post

मार्गशीर्ष अमावस्या कब है?, जानें पूजा का मुहूर्त एवं विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Besan ka halwa
फैशन/शैली

इस तरीके से बनाएंगे ये हलवा, खाने के बाद हर कोई कहेगा वाह

22/07/2026
Marriage
Main Slider

ऐसी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

22/07/2026
Gangajal
Main Slider

घर में गंगाजल को रखने के ये हैं नियम, किस पात्र में रखें

22/07/2026
Bathroom
फैशन/शैली

मिनटों में चमक जाएगा आपका गंदा बाथरूम, फॉलो करें ये टिप्स

22/07/2026
Manicure
फैशन/शैली

आपके हाथों को खराब करती हैं ये गलतियां

22/07/2026
Next Post
Jyeshtha Amavasya

मार्गशीर्ष अमावस्या कब है?, जानें पूजा का मुहूर्त एवं विधि

यह भी पढ़ें

हाथरस केस

हाथरस केस : आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, पीड़ित परिवार नहीं होगा शामिल

02/11/2020
Aly Goni

Aly Goni ने जैस्मीन भसीन और परिवार के साथ लिब्रेट किया बर्थडे

25/02/2021
Sanjay Nishad

यूपी चुनाव में मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए भाजपा : संजय निषाद

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version