• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
16/05/2026
in उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के मामले में कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Maurya) के निर्देशों एवं प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत महिला कर्मचारी के साथ कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लिया गया। प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी, बलिया द्वारा गठित स्थानीय परिवाद समिति की जांच आख्या में प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए जाने पर शासन ने तत्काल प्रभाव से श्रवण प्रसाद गुप्ता को निलंबित कर दिया है।

शासनादेश के अनुसार जांच में यह तथ्य परिलक्षित हुआ कि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 (POSH Act) के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है, जो कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 के नियमों के भी विपरीत है। इसके आधार पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रस्तावित की गई है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Keshav Maurya) ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, कर्तव्यहीनता या अनुशासनहीनता जैसी शिकायतें सही पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्यरत प्रत्येक महिला कर्मचारी को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर भय, उत्पीड़न अथवा अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ( Keshav Maurya) ने समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होती है और जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश ही नहीं अपितु देश में डबल इंजन सरकार सुशासन, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक शुचिता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुचित आचरण को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

Next Post

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

07/05/2026
fire brokeout in slums

लखनऊ: झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, दो मासूमों समेत तीन लोग झुलसे

21/12/2020

मुख्यमंत्री पुष्कर ने मेधावी बालिकाओं को बांटे स्मार्टफोन

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version