• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
05/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि, शिक्षक ही हमारे रक्षक हैं और शिक्षक ही बच्चों का भविष्य बनाते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं और सत्ता में आने पर इन्हें दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने जर्जर स्कूलों की फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भी कभी शिक्षा पर मुकदमा दर्ज नहीं किया था, लेकिन आज ऐसा किया जा रहा है। शिक्षक दिवस पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षा और शिक्षक के सम्मान का संकल्प लेने की अपील की।

सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सहारनपुर कलेक्ट्रेट में कथित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते, जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करें और दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करें।”

उन्होंने कहा कि एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। “हमने तो यही सनातन में सीखा है।” ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा विश्व एक परिवार है और सच्चे सनातनी सौहार्द पसंद लोग होते हैं। सौहार्द बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

सपा अध्यक्ष ने राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे के धन में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भगवान प्रभु श्रीराम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए।” अखिलेश ने दावा किया कि चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी बनाकर जेल भेजने की बात से संबंधित लोग घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है, इसलिए पूरे मामले को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश की जा रही है।

हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाने का मौका क्यों नहीं?

सहारनपुर की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या हाईकोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या संबंधित लोग अपील के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं जा सकते थे? उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर कार्रवाई की, ताकि अगली अदालत में संबंधित लोगों को न्याय न मिल सके।

भाजपा पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि “जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है, वह घबराए हुए हैं।” उन्होंने भाजपा के चंदे को लेकर भी दावा किया कि भाजपा ने अपने शुरुआती दौर में मुस्लिम समाज से सबसे ज्यादा चंदा लिया था।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

‘PDA’ पर विनोद तावड़े का तंज, बोले- भाजपा कार्यकर्ता सपा के नारे को नाकाम करेंगे

Next Post

हरिद्वार में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Vinod Tawde
Main Slider

‘PDA’ पर विनोद तावड़े का तंज, बोले- भाजपा कार्यकर्ता सपा के नारे को नाकाम करेंगे

05/09/2026
Case registered against SP MLA's uncle for offering Namaz at Circuit House.
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक के चाचा पर FIR, सर्किट हाउस में रास्ते पर नमाज पढ़ने का आरोप

05/09/2026
Saharanpur mosque demolition political reaction
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, अखिलेश ने की सौहार्द की अपील; इमरान मसूद ने बताया ‘काला दिन’

05/09/2026
Vinod Tawde
Main Slider

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े पहुँचे लखनऊ

05/09/2026
Three friends died in a road accident
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में तीन दाेस्ताें की माैत, CM योगी ने दुख जताया

05/09/2026
Next Post
DM Mayur Dixit

हरिद्वार में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

यह भी पढ़ें

Railway

रेलवे जल्द देगा 2.4 लाख से ज्यादा जॉब्स, ऐसे करें अप्लाई

09/08/2023
CM Dhami

कारगिल युद्ध के बलिदानियों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

26/07/2023
Petra Kvitová

पेत्रा क्वितोवा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में किया प्रवेश

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version