• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौमांस से लदी कार ने दो युवकों को रौंदा, मौत, क्षेत्र में भारी पुलिस बल मौजूद

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बीकेटी इटौंजा लखनऊ इटौंजा थानाक्षेत्र के अंतर्गत कुर्सी इटौंजा मार्ग पर गाय का मांस से लदी कर ने सुबह लगभग पांच बजे दौड़ लगा रहे बाजपुर गांव के दो नवयुवकों को रौंद दिया। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारकर कार में मौजूद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही इटौंजा थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह मय दलबल के मौके पर पहुंचे व तहकीकात शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इटौंजा अंतर्गत बाजपुर गेगौरा गांव के रहने वाले आशीष कुमार यादव (19 वर्ष) पुत्र विजय बहादुर व रामप्रवेश यादव (17 वर्ष) पुत्र राम आसरे अपने दोस्तों ललित, विपिन, संतोष के साथ कुम्हरावां कुर्सी मार्ग पर दौड़ लगाने गए थे। दौड़ लगाकर दोनों सड़क किनारे बैठे हुए थे तभी कुर्सी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार जिसमें गौमांस लदा हुआ था उसने दोनों नवयुवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों नवयुवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

साथ में रहे दोस्तों ने कार में मौजूद दो युवकों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों युवक भागने में कामयाब रहे। दोस्तों ने फोन कर घरवालों व पुलिस को सूचना दी। दो नवयुवकों की मौत की खबर पाकर पीड़ित नवयुवकों के घरों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुर्सी इटौंजा मार्ग पर जाम लगा दिया।

महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केन्द्र सरकार उठाये उचित कदम : अशोक गहलोत

मौके की नजाकत को देखते हुए एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार, सीओ बीकेटी ह्रदेश कठेरिया एसडीएम बीकेटी नवीन चंद्र व पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में भारी तनाव के बीच शाम को नवयुवकों का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि पुलिस टीमें सक्रिय हैं हम जल्द ही दोषियों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे। अज्ञात दोषियों के विरुद्ध गोवंश अधिनियम व अन्य संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  विधायक अविनाश त्रिवेदी ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया व प्रशासन द्वारा अधिकतम सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया।

चौकी प्रभारी महिंगवा सचिन कुमार को लापरवाही बरतने की वजह से स्थानांतरित कर दिया गया है। नपं चेयरमैन बीकेटी अरुण सिंह गप्पू ने पीड़ित परिवारों को पच्चीस पच्चीस हजार रुपए की चेक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की। गौरतलब है कि इससे पहले भी महिंगवा चौकी क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर के जंगलों में पहले भी गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

Tags: accident newscrime newsLucknow News
Previous Post

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों नौकरी कर रहे दो शिक्षक बर्खास्त

Next Post

तीन साल की अपहृत मासूम पंजाब से सकुशल बरामद, प्रेमी संग बुआ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
kidnapped

तीन साल की अपहृत मासूम पंजाब से सकुशल बरामद, प्रेमी संग बुआ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Chief Minister Dhami distributed appointment letters to 824 ANMs

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे 824 एएनएम को नियुक्ति पत्र

22/03/2023
Rice Noodles

हक्का नूडल्स के साथ बनाएं विकेंड स्पेशल, मिनटों में करे तैयार

09/08/2025

रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

09/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version