• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल यादव से मिले अखिलेश यादव, लगे ये कयास

Writer D by Writer D
17/11/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shivpal Yadav

Akhilesh Yadav met Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर उपचुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को मनाने की कवायद में जुट गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को सैफई में प्रसपा चीफ शिवपाल यादव से मुलाकात की। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सपा ने डिंपल यादव को इस सीट से उतारा है। जबकि बीजेपी ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है।

इससे पहले सपा ने मैनपुरी में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में शिवपाल यादव का भी नाम शामिल है। इस लिस्ट में अखिलेश यादव, आजम खान, जया बच्चन समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

शिवपाल ने किया था डिंपल के समर्थन का ऐलान

इससे पहले शिवपाल यादव ने बुधवार को सैफई में प्रसपा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मैनपुरी में डिंपल का समर्थन करने के लिए कहा था।

डिंपल के नामांकन में शामिल नहीं हुए थे शिवपाल

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की आपसी अनबन काफी पुरानी है। लेकिन मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद माना जा रहा था कि चाचा-भतीजे सारी अदावत को भुलाकर एक साथ आ जाएंगे। मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि कलश विसर्जन और शांति पाठ तक शिवपाल यादव-अखिलेश यादव के बीच प्यार दिखा था, जिसके बाद कयास लग रहे थे कि चाचा-भतीजे के बीच तल्खियां मिट गई हैं और मुलायम कुनबा फिर से एकजुट है।

लेकिन डिंपल यादव के मैनपुरी में उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते वक्त न तो शिवपाल यादव दिखे थे और न ही उनके बेटे आदित्य यादव। इसके बाद से शिवपाल की नाराजगी के कयास लगाए जा रहे थे।

आज ED के सामने पेश होंगे सीएम, 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में होगी पूछताछ

हालांकि, रामगोपाल यादव ने यह बात जरूर कही है कि शिवपाल यादव से पूछकर ही डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। अखिलेश यादव भी शिवपाल सिंह के न आने के सवाल पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा था कि मुलायम परिवार में सब ठीक है और चुनाव प्रचार में सब लोग नजर आएंगे।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsmainpuri by-electionsshivpal yadav
Previous Post

बंगले का अवैध निर्माण को खुद ही हटा रहे है ये मंत्री

Next Post

अस्पताल पहुंचे डॉक्टर या नहीं मोबाइल लोकेशन से लगेगा, अब एप पर दर्ज होगी हाजिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
CM Vishnudev released the new logo of .CGHIDB
राजनीति

राज्य सरकार ने अपने सभी संकल्पों और वायदों को तेजी से किया पूरा: CM विष्णुदेव

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Next Post
Doctors

अस्पताल पहुंचे डॉक्टर या नहीं मोबाइल लोकेशन से लगेगा, अब एप पर दर्ज होगी हाजिरी

यह भी पढ़ें

drowning

तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

21/08/2025
5 killed as house roof collapses

दूषित पानी पीने से 6 लोगों की मौत, 71 अस्पताल में भर्ती

17/07/2022
BLA attacked army convoy

पाकिस्तान के लिए कहर बना BLA, सेना के काफिले पर हमला, 90 जवानों की मौत का दावा

16/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version