• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री पर तंज, योगी सरकार को बताया अनुपयोगी सरकार

Writer D by Writer D
18/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रायबरेली
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए योगी सरकार को अनुपयोगी बताया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने आज शाहजहांपुर में योगी प्लस यूपी को उपयोगी बताया था।

शनिवार को रायबरेली के ऊंचाहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ऊंचाहार से मै आज प्रदेश की सरकार का नाम बदल कर योगी सरकार के स्थान पर अनुपयोगी सरकार रखता हूं ।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी से लेकर डिजिटल इंडिया तक के भाजपा के नारे ने गरीब, मजदूर, किसान का नुक़सान किया है । भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये रंग बदलने वाली सरकार है। आपकी आय दोगुनी करने का वादा किया गया था । 15-15 लाख रुपए आपके खाते में आने की बात की गई थी किन्तु किसान के खाद की बोरी से पांच किलो खाद तक इस सरकार ने चोरी कर लिया। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए। सरसो का तेल दो गुने दाम पर मिलने लगा। किसानों को खाद बिजली नहीं मिली। साढ़े चार सालों में प्रदेश में एक भी पावर प्लांट नहीं लगा।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा को लाल रंग से घबराहट होती है। ये वो लाल रंग है, जिसने सम्पूर्ण क्रांति और सामाजिक क्रांति को जन्म दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऊंचाहार में योगी को मत भूलना वरना ऊंचाहार का भी नाम बदल देंगे।

अखिलेश यादव के समर्थकों में दिखी अराजकता, युवक को पिटाई कर रोकी एम्बुलेंस

अखिलेश ने कहा कि बिना समाजवाद के रामराज नहीं आ सकता है, क्योंकि समाजवाद के बिना रामराज की कल्पना ही व्यर्थ है। उन्होंने कहा समाजवाद का रंग लाल है। इस लालरंग को डॉ राम मनोहर लोहिया , जय प्रकाश नारायण ने दिया है ।

इस लालरंग को जनेश्चर मिश्र , बृज भूषण तिवारी और मोहन सिंह जैसे समाजवादियों ने आगे बढ़ाया है। लालरंग समाजवाद का है, इसलिए समाजवाद को अपनाना होगा तभी रामराज आयेगा।

Tags: akhilesh yadavraibareilly newsup news
Previous Post

इस राज्य में Omicron के 8 नए मामले, BMC ने जारी की गाइडलाइन

Next Post

महंत कल्याणदास की मौत में आया नया मोड़, सीएम योगी को बनाया संपत्ति का मालिक

Writer D

Writer D

Related Posts

Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post

महंत कल्याणदास की मौत में आया नया मोड़, सीएम योगी को बनाया संपत्ति का मालिक

यह भी पढ़ें

hanuman beniwal

किसानों के आंदोलन के समर्थन में RLP ने छोड़ा NDA का साथ, बेनीवाल ने किया ऐलान

26/12/2020
CM Dhami

मकर संक्रांति पर खटीमा को धार्मिक सौगात, ब्रह्मदेव मंदिर में प्रतिमाओं का अनावरण

14/01/2026
Sarvodaya Vidyalaya

देश के टॉप बोर्डिंग स्कूलों की तर्ज पर संवारे जाएंगे 112 सर्वोदय विद्यालय

22/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version