• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

और अब यूपी का दिल जीतने की जरूरत

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, विचार, शिक्षा
0
UP MLC Election Result

UP MLC Election Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सियाराम पांडेय ‘शांत’

जीत छोटी हो या बड़ी, उसका जश्न तो बनता ही है। हार और जीत दोनों ही मायने रखती है। जो जीतता है, वह जीत का बखान करता है और जो हारता है, वह पराजय का बचाव करता है। इसमें नया कुछ भी नहीं है। उत्तरप्रदेश में  भी इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत चुनाव में भी कमल जमकर खिला। सपा की साइकिल फर्राटा नहीं भर पाई। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में अपने समर्थकों की जीत का दावा करते वक्त समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जहां योगी सरकार की नीतियों पर जमकर आक्षेप किए थे, वहीं जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव का गणित बदलते ही उनके सुर बदल गए।

भाजपा ने 75 में से 67 जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीत लिए जबकि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के 825 पदों में से 648 पर भाजपा का भगवा परचम लहरा गया है। बकौल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सिर्फ 735 पदों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस लिहाज से देखा जाए तो यह भाजपा की शानदार जीत है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने इसे सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनसहमति की मुहर करार दिया है। इसके विपरीत सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दल इसे लोकतंत्र की हत्या और प्रशासन का दुरुपयोग बता रहे हैं।

इस चुनाव में जिस तरह उपद्रव हुए। अभद्रता, मारपीट, फायरिंग और पत्थरबाजी हुई, उसे लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं कहा जा सकता। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार यह कहकर अपनी जिम्मेदारियों से बाग नही सकते कि इस चुनाव में पिछले पंचायत चुनाव से कम हिंसक घटनाएं हुई हैं। यह कोई तर्क नहीं है। पुलिस प्रशासन को यह तो मानना ही होगा कि जो कुछ भी हुआ, वह ठीक नहीं हुआ। इससे प्रदेश की विधि व्यस्था पर सवाल उठे हैं। आंकड़ों की जुमलेबाजी में अपराध की मीमांसा उचित नहीं है।

जनसंख्या नीति का संबंध हर नागरिक के जीवन में खुशहाली व समृद्धि लाने से है : योगी

लखीमपुर में महिला की साड़ी खींचने वाले किस दल के थे, यह उतना मायने नहीं रखता, जितना यह कि अपने लाभ के लिए लोग कितना नीचे गिर सकते हैं। इसलिए इस चुनाव में कौन जीता, कौन हारा, यह उतनी अहमियत नहीं रखता जितना यह कि इन अप्रिय हरकतों से बचा जा सकता था। किसी अधिकारी को उपद्रवी थप्पड़ मारें, या कोई अधिकारी कानून को अपने हाथ में ले, अपने मातहत को पीटे या किसी पत्रकार पर डंडे बरसाए, ये हालात अत्यंत निंदनीय है। योगी सरकार अपने ओर प्रत्याशियों की जीत का जश्न मना सकती है लेकिन कानून व्यवस्था की बेकदरी पर शोक मनाने का साहस भी उसे  जुटाना चाहिए। जो विपक्षी दल इस जीत में लोकतंत्र की हत्या के दीदार कर रहे हैं, उन्हें अपने शासन काल में हुई चुनावी घटनाओं को भी याद करना चाहिए।

इस चुनावी जीत को 2022 के आसन्न विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जाए या नही, इस पर भी राजनीतिक दलों को मंथन करना चाहिए। वैसे भी पंचायत चुनाव में हार-जीत के अपने मनोवैज्ञानिक प्रभाव होते है लेकिन जरूरी नहीं कि ये नतीजे विधानसभा या लोकसभा जैसे बड़े चुनावों पर भी असर डालें। ऐसा माना जाता है कि पंचायत चुनाव तो सत्तापक्ष ही जीतता है। अगर ऐसा होता तो बसपा और सपा की हार तो होती ही नहीं। वर्ष 2011 में जब यूपी में मायावती सरकार थी, तब बसपा के 60 से अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष जीते थे। 2016 में जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए तब उत्तर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव थे। उस चुनाव में सपा के 63 जिला पंचायत अध्यक्ष जीते थे। लेकिन विधानसभा चुनावों में न सपा जीत पाई और न बसपा। इसलिए इन चुनावों को लेकर बहुत उत्साहित होने की वैसे भी जरूरत नहीं है।

वर्तमान जरुरत के अनुरूप ही पॉलीटेक्निक/फार्मेसी के कोर्स डिजाइन किए जाएं : योगी

भाजपा को जीत का जश्न मनाना चाहिए लेकिन जीत की इस निरंतरता को बनाए रखने के प्रयास भी करने चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करने चाहिए। उसे महंगाई से निजात दिलाने की कोशिश करनी चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों के आवंटन तो हो गए, उनकी चाभी आवंटियों को मिले, इसके प्रयास करने चाहिए। विज्ञापन ही न निकलें, नियुक्तियां भी हों, इस बात के बंदोबस्त होने चाहिए। कारोबारी सुगमता बढ़े, लोगों को लगे कि सरकार उनके साथ खड़ी है, इस दिशा में सरकार और संगठन दोनों ही को आगे बढ़ना चाहिए। जनता के हितों का ध्यान रखे बगैर कोई भी पार्टी अपने वोट बैंक को सहेज पाने में सफल नहीं होती। इसलिए भी मौजूदा समय इतराने का नहीं, आत्ममंथन करने का है क्योंकि विधानसभा चुनाव आम जनता का होता है। वहां राजनीतिक माया नहीं, विकास ही काम आता है। विधानसभा चुनाव जीतना है तो जनता का दिल जीतना होगा और दिल जीतने की पहली शर्त है, जनता के काम करना। काश, जीत और हार के जश्नोगम में डूबे राजनीतिक दल इस सामान्य मनोविज्ञान को समझ पाते और उस पर अमल कर पाते।

Tags: block pramukh chunavblock pramukh chunav resultlakhimpur newsLucknow Newsup news
Previous Post

ऑक्सीजन का फिक्स डिपाजिट है पौधरोपण : साधना मिश्रा ‘विंध्य’

Next Post

चौदह साल पूर्व लखनऊ से फरार दो खूंखार आतंकियों का अभी तक कुछ पता नहीं 

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Terrorist

चौदह साल पूर्व लखनऊ से फरार दो खूंखार आतंकियों का अभी तक कुछ पता नहीं 

यह भी पढ़ें

spondylitis

भ्रामरी योग सिखाता हैं ध्यान केन्द्रित करना, अच्छे से कर सकेंगे शिव की भक्ति

28/06/2021
vastu tips

घर का निर्माण कराते समय हमेशा ध्यान रखें ये बातें

07/09/2021
International Trade Show

यूपी ट्रेड शो में आए एग्जिबिटर्स बोले, योगी जैसा कोई नहीं

21/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version