• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार से उतरी होली की खुमारी, खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Writer D by Writer D
21/03/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। होली के बाद सप्ताह का पहला कारोबारी दिन शेयर बाजार (Share Market) के लिए सुस्त कारोबार वाला दिन बनता नजर आ रहा है। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में बाजार में लगातार कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। शेयर बाजार (Share Market) ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन शुरुआती दौर में हुई उठापटक के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। अभी तक के कारोबार में मेटल सेक्टर में मजबूती नजर आ रही है, वहीं बैंकिंग सेक्टर और पावर सेक्टर पर दबाव बना हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 166.48 अंक की मजबूती के साथ 58,030.41 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरू के 5 मिनट में ही सेंसेक्स बिकवाली के दबाव में गिरकर 57,781.75 अंक के स्तर पर आ गया। इस स्तर पर खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स 15 मिनट के कारोबार में ही दोबारा उछलकर हरे निशान में पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 727 अंक लुढ़का

बाजार में मुनाफावसूली के कारण हुई बिकवाली की वजह से सेंसेक्स लगातार नीचे गिरता चला गया। बिकवाली के दबाव में सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स गिरकर लाल निशान में 57,672.79 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में हुई खरीद बिक्री के कारण सेंसेक्स में भी ऊपर नीचे की गति बनती रही। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 216.99 अंक की कमजोरी के साथ 57,646.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में भी आई तेजी

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में भी आज 42.45 अंक की बढ़त के साथ 17,329.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में निफ्टी में भी पहले बिकवाली और फिर लिवाली का जोर बनता दिखा, जिसके कारण निफ्टी में भी उठापटक नजर आई। लेकिन 15 मिनट के उठापटक के बाद बाजार में मुनाफावसूली के कारण बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से निफ्टी लगातार लुढ़कता चला गया। बीच-बीच में मामूली खरीदारी भी होती रही, लेकिन बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 30.75 अंक की कमजोरी के साथ 17,256.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,223 अंक चढ़ा

आज मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 222.76 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,086.69 अंक के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 42.45 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,329.45 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 1,047.28 अंक की जोरदार तेजी के साथ 57,863.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 311.70 अंक की छलांग लगाकर 17,287.05 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Next Post

मम्मी बनने वाली है अनिल कपूर की लाड़ली, बेबी बंप  फ्लॉन्ट कर दी गुड न्यूज़

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

सोना और चांदी दोनों के दाम लुढ़के, फीकी पड़ी चमक

29/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Share Market
Business

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

26/05/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक हुई तेज, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

26/05/2026
Petrol
Business

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

25/05/2026
Next Post
Anil Kapoor

मम्मी बनने वाली है अनिल कपूर की लाड़ली, बेबी बंप  फ्लॉन्ट कर दी गुड न्यूज़

यह भी पढ़ें

IPL मैच पर सट्टाबाजी

रामपुर में IPL मैच पर सट्टा लगाते पांच लोग गिरफ्तार, 40 हजार की नकदी बरामद

07/10/2020
Maha Kumbh

Maha Kumbh: चार दिनों में बनेंगे चार महारिकॉर्ड, 15 हजार सफाई कर्मचारी रचेंगे नया कीर्तिमान

13/02/2025
IPL 2020

IPL 2020 : शिखर की तूफानी पारी से दिल्ली पहुंची फाइनल में, मुंबई से होगी भिड़ंत

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version