• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में चारों ओर अराजकता और असुरक्षा का माहौल : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
25/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताते हुये आरोप लगाया कि मौजूदा योगी सरकार पिछली समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यो को अपना नाम दे रही है जबकि हकीकत में राज्य में विकास और कानून व्यवस्था की हालत और पतली हुयी है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बुधवार को निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच तीखी नोकझोंक हुयी जिसके चलते नेता सदन योगी आदित्यनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा।

यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुये विकास कार्यो का श्रेय लेने का आरोप लगाया और कहा कि कानून व्यवस्था एवं विकास के मामले में मौजूदा सरकार बुरी तरह विफल हुयी है। उन्होने राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताते हुये कहा कि प्रदेश में इस समय चारों ओर अराजकता और असुरक्षा का माहौल है। सामूहिक बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। विकास कार्य अवरूद्ध हुए हैं। मौजूदा सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं किया, जिसे वह अपनी उपलब्धि के तौर पर बता सके।

उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार के कोई ठोस योजना नहीं तैयार की है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा के सूचकांक पर यूपी आज नीचे से चौथी पायदान पर है जबकि भ्रष्टाचार के मामले में यूपी नंबर वन चल रहा है। फर्जी इनकांउटर के मामले में मानवाधिकार आयोग से सब से ज्यादा नोटिस यूपी को ही मिल रही है।

‘तू-तड़ाक’ पर उतरे केशव मौर्य और अखिलेश, सीएम योगी ने ऐसे किया बचाव

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एनसीआर के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में सांप्रदायिकता बढ़ी है और पुलिस पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। उन्होने सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यो पर ही अपना लेबल लगाकर फीता काटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि उसने अपने पिछले पांच साल में कौन से ऐसे विकास कार्य किए है जिसको लेकर वह जनता के बीच अपनी उपलब्धियां गिना सके।

आगरा एक्सप्रेस वे, मेट्रो और लोकभवन को सपा सरकार का प्रोजेक्ट बताते हुये उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास गिनाने के लिए कोई एक काम भी नहीं है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बरेली में सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ जानबूझकर बदले की भावना से उत्पीड़न की कार्यवाही की गई और उनका पेट्रोल पंप गिरा दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष द्वारा अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की गिनाई गई खामियों के जवाब में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य पूरे हुये, वे इसी सरकार में किये गये। यदि सपा सरकार में सभी योजनाएं बेहतर थी तो जनता ने उन्हें दोबारा सत्ता क्यों नहीं सौपी। सपा लगातार चौथा चुनाव हारी है, जनता ने भाजपा की कथनी करनी पर भरोसा किया है। तभी दूसरी बार उसने भाजपा को चुनकर भेजा है।

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

कोरोना काल के दौरान यूपी में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा अव्यवस्था का सवाल उठाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा वालों को कोरोना का टीका और माथे के टीके से हमेशा दिक्कत रही है। सबसे ज्यादा वैक्सीन यूपी में लगाई गई जहां तक गंगा में लाशे बहाये जाने की बात है तो वहां की यह परंपरा रही है कि लोग अपने परिजनों के शव गंगा के किनारे रेत में दबा कर ऊपर से रामनामी डाल देते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार के कार्यकाल की यह अभी झांकी है, पूरे पांच साल की पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति अब तुष्टिकरण के चंगुल से निकल चुकी है। सरकारी नौकरियों को जातिवाद, क्षेत्रवाद और पार्टीवाद से दूर रखा गया है। मौर्य ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भ्रष्टाचार तथा उसका ‘समाजवादीकरण’ कर दिया गया था।

ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने का मामला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले

डिप्टी सीएम के संबोधन के दौरान कई बातों पर उनकी नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से तीखी नोंक झोंक भी हुई। इस पर नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष बोल रहे थे तो सत्ता पक्ष के सदस्य उनकी बात पूरे ध्यान से सुन रहे थे, किसी भी बात पर सहमति असहमति हो सकती है लेकिन किसी बात पर इतना उत्तेजित हो जाना ठीक नहीं है। योगी ने कहा कि सच सुनने का साहस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो वह भी अपने भाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष की बातों का विधि संमत जवाब देंगे।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने का मामला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले

Next Post

सत्ता पक्ष की तरह विपक्ष भी रखे सदन की गरिमा का ख्याल : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
cm yogi

सत्ता पक्ष की तरह विपक्ष भी रखे सदन की गरिमा का ख्याल : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

amul milk

महंगा हुआ Amul दूध, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी; जानें नया रेट

02/06/2024
Root said disappointing performance of his team after being defeated in test series

टेस्ट सीरीज में मात खाने के बाद रूट बोले उनकी टीम का एक निराशाजनक प्रदर्शन

14/06/2021
CM Yogi

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

03/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version