• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

Writer D by Writer D
22/07/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
BJP marches towards Congress office

BJP marches towards Congress office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में छात्रों के समर्थन में कांग्रेस (Congress) के प्रदर्शन का असर बुधवार को लखनऊ में भी देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस (BJP-Congress) दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया, जिसके बाद राजधानी का राजनीतिक माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से पहले ही हिरासत में ले लिया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकालने की घोषणा की थी।

इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस ने भी पलटवार की रणनीति बनाई और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास तक मार्च निकालने का फैसला किया। भाजपा का मार्च शुरू होने से पहले ही अजय राय बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय से निकल पड़े। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर लगी बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने अजय राय समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। कांग्रेस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं।

हिरासत में लिए जाने के बाद अजय राय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पुलिस सुरक्षा के बीच प्रदर्शन की अनुमति दी जा रही है, जबकि कांग्रेस के लोकतांत्रिक विरोध को रोका जा रहा है।

भाजपा और कांग्रेस के समानांतर प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय, मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की सक्रियता के चलते दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने नहीं आ सके।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

Next Post

स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Green bangles
Main Slider

Sawan 2026: आखिर क्यों सुहागिनें पहनती हैं हरी चूड़ियां? जानें इसका रहस्य

24/07/2026
Kesariya Bhaat
Main Slider

हरियाली तीज को बनाएं टेस्टी केसरिया भात

24/07/2026
Glowing Skin
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये, निखार के साथ स्किन को मिलेगी ठंडक

24/07/2026
Dark Circles
Main Slider

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

24/07/2026
Free computer training scheme receives an overwhelming response.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

23/07/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Shweta Singh Kirti

सुशांत की बहन ने ट्विटर के जरिए भारत सरकार से की अपील,साक्षात्कार को किया जाना चाहिए बैन

27/08/2020
kangana ranaut security

बीजेपी नेता ने ठाकरे सरकार को पत्र लिख कंगना के लिए सुरक्षा की मांग, अभिनेत्री ने किया शुक्रिया

31/08/2020
Barinder Kumar Goyal

बिस्ट दोआब नहर नेटवर्क के सिंचित क्षेत्र में 167 प्रतिशत वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त भूमि को मिला लाभ: गोयल

04/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version