• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का आना, ममता बनर्जी का जाना है तय : जेपी नड्डा

Desk by Desk
09/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
जेपी नड्डा JP Nadda

जेपी नड्डा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्धमान। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी लगातार तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर हमलावर है। प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का आना और ममता जी का जाना तय है।

बर्धमान जिले में किसान सुरक्षा ग्राम सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि जिस तरह से यहां पर आप सभी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। जिस गर्मजोशी से आपने मेरा स्वागत किया है, ये बताता है कि ममता बनर्जी का जाना निश्चित है और बीजेपी का आना तय है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा ममता सरकार के राज में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम आपको इंसाफ दिलाएंगे। जेपी नड्डा ने नारा लगाते हुए कहा कि ‘मोदी तुम आगे बढ़ो, किसान तुम्हारे साथ है। किसान की आवाज आपके साथ है।

पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आज मैंने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। एक मुट्ठी चावल जो मैंने किसानों से दान लिया है और आगे जाकर गांव में भी मैं उनसे दान लेने वाला हूं, इस तरह से आज से लेकर 24 तारीख़ तक हमारे कार्यकर्ता चालीस हज़ार ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से अन्न लेंगे: जे.पी.नड्डा pic.twitter.com/17iF4FoFej

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2021

 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी को आना है और ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी सरकार बनाकर आपकी इच्छा पूरी करें। उन्होंने कहा कि आज से लेकर 24 तारीख तक हमारे कार्यकर्ता किसानों से अन्न लेंगे और सौगंध खाएंगे कि किसानों की लड़ाई बीजेपी लड़ेगी। फिर 24 जनवरी से 31 जनवरी तक हम गांव-गांव में कृषक भोज करेंगे और 40 हजार ग्राम सभाओं में अपनी बात रख कर बीजेपी की सरकार बनाने का रास्ता बुलंद करेंगे।

विवाहिता पुत्री की गोली मारकर की हत्या, पिता ने किया थाने में आत्मसमर्पण

जेपी नड्डा ने कहा ​ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर किसान सम्मान निधि से जुड़ने के लिए कहा है। उन्हें शायद पता नहीं है कि मोदी ने कृषि सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे में अब उनकी चिट्ठी की जरूरत नहीं है। ममता जी जमीन, बंगाल से खिसक गई है तो बंगाल किसान की याद आई है, लेकिन अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत?

Tags: bjpFArmerJP naddaMamata Banerjeewest bengal assembly electionsकिसान West Bengalजेपी नड्डापश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावबीजेपीममता बनर्जी
Previous Post

विवाहिता पुत्री की गोली मारकर की हत्या, पिता ने किया थाने में आत्मसमर्पण

Next Post

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से आउट, ऋषभ पंत के बारे में आई ये बड़ी खबर

Desk

Desk

Related Posts

Health services to get a new boost from Tehri Medical College.
उत्तराखंड

टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, भूमि चयन प्रक्रिया पूरी: सुबोध उनियाल

24/07/2026
Actor Aman Verma impressed by Uttarakhand's film policy.
उत्तराखंड

उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए अभिनेता अमन वर्मा

24/07/2026
Mrityunjay Tiwari
Main Slider

लालू को तगड़ा झटका, RJD के पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल

24/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प अभूतपूर्व : CM साय

24/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने जन समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

24/07/2026
Next Post
ravindra jadeja

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से आउट, ऋषभ पंत के बारे में आई ये बड़ी खबर

यह भी पढ़ें

weight gain

खाली पेट कर ले बस ये काम, बढ़ता हुआ वजन होगा कंट्रोल

28/01/2026
Devbhoomi Silver Jubilee celebrations

देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा

30/10/2025

हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है भीगे काले चने, जानें और भी फायदे

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version